
Rupnagar Bridge Collapse: दिल्ली के रूपनगर इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। रूपनगर के ब्लॉक 3 में मदर डेयरी के पास एक नाले पर बना लोहे का पुराना फुटओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला नाले में गिर गई, जिसके बाद वहां पर मौजूद गोताखोरों ने किसी तरह से पानी से बाहर निकाला और फौरन अस्पताल लेकर गए, लेकिन इससे पहले ही महिला को मौत चुकी थी।
इस घटना को लाइव देखने वालो का कहना है कि जब पुल गिरा उसी वक्त एक महिला ब्रिज जे गुजर रही थी। अचानक ब्रिज का एक टूटने की वजह से वह नीचे नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जिस समय यह पुल गिरा, उस पर एक महिला मौजूद थी जो पुल के साथ ही नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
फिलहाल, नाले में गिरी महिला की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दमकल कर्मी और राहत दल की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं। लोहे का यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है, जो अचानक ढह गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हादसे के बाद हुई प्राथमिक जांच में प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जिसमें यह तथ्य सामने आया है कि जर्जर हो चुका यह फुटओवर ब्रिज लंबे समय से खतरनाक स्थिति में था। स्थानीय स्तर पर पुल की मरम्मत को लेकर पूर्व में कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह भीषण हादसा हुआ। फिलहाल, दिल्ली पुलिस इस गंभीर चूक के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Updated on:
17 Mar 2026 02:51 pm
Published on:
17 Mar 2026 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
