17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुसीबत में फंसी नोरा फतेही: ‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ा विवाद, दिल्ली पुलिस से FIR की मांग

Nora Fatehi: अभिनेत्री नोरा फतेही और संजय दत्त का फिल्माया 'केडी द डेविल' का गाना 'सरके चुनर, तेरी सरके', सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वकील विनीत जिंदल ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताते हुए दिल्ली पुलिस और सूचना मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है।

2 min read
Google source verification
nora fatehi sanjay dutt sarke chunar song controversy delhi police complaint

Nora Fatehi: फिल्म 'केडी द डेविल' का नया गाना 'सरके चुनर, तेरी सरके' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। जहां एक तरफ नोरा फतेही और संजय दत्त का यह गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वकील विनीत जिंदल ने इसे 'बेहद आपत्तिजनक' करार दिया है। जिंदल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है और मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है।

फिल्म 'केडी द डेविल' का नया ट्रैक 'सरके चुनर' रिलीज होते ही कानूनी मुश्किलों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। नेटिजन्स की भारी ट्रोलिंग के बीच, मामला अब दिल्ली पुलिस की दहलीज तक जा पहुंचा है। शिकायतकर्ता ने गाने के बोल और फिल्मांकन को समाज के लिए बेहद आपत्तिजनक बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वकील विनीत जिंदल ने कहा गाने के भाव उत्तेजक और अश्लील हैं

वकील विनीत जिंदल ने इस गाने को 'बेहद आपत्तिजनक' बताते हुए दिल्ली पुलिस, सूचना मंत्रालय और सेंसर बोर्ड (CBFC) का दरवाजा खटखटाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल और इसमें दिखाए गए सीन अश्लील और समाज के लिए हानिकारक हैं, इसलिए इसे तुरंत बैन किया जाना चाहिए। शिकायत के अनुसार, इस गाने में ‘बेहद भद्दे, उत्तेजक और अश्लील भाव’ शामिल हैं। गाने का फिल्मांकन और डांस सीक्वेंस उत्तेजक हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में एक अलग से आपराधिक शिकायत भी दर्ज की गई है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी शिकायत

विनीत जिंदल ने कहा कि मैंने यह गाना सुना है। इस गाने के बोल बहुत आपत्तिजनक हैं। इसका कंटेंट बहुत अश्लील है। चूंकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड इस तरह के मामलों पर संज्ञान लेने के लिए एक उचित अथॉरिटी है इसलिए हमने शिकायत दर्ज कराई है। गाने के संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी एक शिकायत भेजी गई है।

कंटेंट हटाने की मांग

वकील विनीत जिंदल ने बताया कि हमने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वे इस गाने पर बैन लगा दें और इस गाने से जुड़ा सारा कंटेंट सोशल मीडिया से हटा दें। इस तरह का कंटेंट अपराध भी है। इसलिए हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल से भी गुजारिश की है। हमने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में आपराधिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

कन्नड़ और हिंदी दोनों भाषाओं में 'सरके चुनर' पर मचा बवाल

हैरानी की बात यह है कि इस गाने का विरोध केवल हिंदी वर्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके मूल कन्नड़ बोलों पर भी दर्शकों ने गहरी आपत्ति जताई है। दोनों भाषाओं में गाने की सामग्री को लेकर बढ़ते विवाद और आलोचनाओं को देखते हुए निर्माताओं ने बड़ा कदम उठाया है और यूट्यूब से इसका हिंदी वर्जन हटा दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा थम नहीं रहा है। लोगों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर गानों की गुणवत्ता और मर्यादा लगातार गिरती जा रही है।