
दिल्ली : यहां आधी रात को अपार्टमेंट की बजती है घंटियां और दरवाजा खटखटाता है कोई, पुलिस अलर्ट
नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के कालका जी इलाके में इन दिनों अजीबो-गरीब घटनाएं घट रही है। इस वजह से वहां रहने वालों में दहशत का माहौल है। खबर है कि अलकनंदा डीडीए फ्लैटों की महिलाओं को ऐसा लगता है कि आधी रात को कोई है, जो आकर पहले उनका दरवाजा खटखटाता है और इसके बाद भाग जाता है और अगर दरवाजा खोलो तो वहां सन्नाटा के अलावा कुछ नहीं दिखता। एक फ्लैट में तो एक लड़की अकेली रहती है। उसने बताया कि उसके साथ भी कुछ ऐसा ही घटित हुआ, वह तो डर के मारे दरवाजा खोलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाई।
पीड़िता ने दी 100 नंबर पर सूचना
पीड़िता ने बताया कि यह घटना पिछले कुछ दिनों से लगातार घट रही है। सोमवार को सुबह के 3 बजे भी ऐसा ही हुआ। उनके फ्लैट की डोरबेल बजी। वह काफी डर गई और अपने बिस्तर पर ही चिपकी रही। वहीं से उसने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आधे घंटे तक पुलिस का फोन तो उनके पास आता रहा, लेकिन मदद के लिए कोई पुलिसवाला नहीं पहुंचा। आधे घंटे तक पुलिसवालों की ओर से कभी उनके फ्लैट की लोकेशन पूछी जाती रही तो कभी उनका नाम और अन्य दूसरी जानकारियां। उन्होंने पुलिसवालों से बार-बार यह कहा कि इमरजेंसी है तुरत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन मदद को कोई नहीं आया।
कुछ तीनों के भीतर तीसरी बार ऐसा हुआ
मामला दक्षिणी दिल्लही के कालकाजी थाना एरिया का है। पीड़िता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उसके साथ घटी यह तीसरी घटना है। पहले कोई पहले फ्लैट का गेट खटखटाता है और नहीं खोलने पर डोर बेल बजाई जाती है।
कई घरों में हो चुका है ऐसा
पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने आसपास की महिलाओं को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि तुम अकेली नहीं हो, हमारे साथ भी ऐसा हो चुका है। उनके सामने वाली आंटी के फ्लैट की घंटी भी इसी तरह आधी रात बजती है। इस घटना से यहां के लोग काफी डरे हुए हैं। वह ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। उन्हें लगता है कि आधी रात होते ही कोई उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाएगा और फिर डोरबेल बजेगी।
डीसीपी ने दिया आश्वासन
डीसीपी चिन्मय विश्वाल ने कहा वह इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने पुलिसवालों को भी निर्देश दे दिया है कि ऐसा कोई कॉल आता है तो वह तुरंत रिस्पांड करें।
Published on:
31 Jul 2018 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
