13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन: महिला ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग, इस तरह बची जान

दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर हादसा 52 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या की कोशिश पटरियों के बीच गिरने से बची जान

less than 1 minute read
Google source verification
Seelampur metro station

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो के सामने एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। मामला शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन से सामने आया। यहां एक 50 वर्षीय महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि, महिला का प्रयास असफल रहा।

इस तरह बच गई जान

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि वह दो पटरियों के बीच में गिरने के कारण अपने प्रयास में सफल नहीं हो सकी। पुलिस प्रवक्ता अनिल मित्तल ने कहा कि घटना प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह 9.46 बजे हुई। महिला कमलेश जैन सीलमपुर के शांति मोहल्ला की निवासी हैं। मित्तल ने कहा, 'उन्हें कोई बाहरी चोट नहीं आई है और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

लगातार सामने आ रही हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि कई कोशिशों के बावजूद मेट्रो स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं सामने आना बंद नहीं हो रही हैं। पिछले महीने द्वारका से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। एक बुजुर्ग ने भी इसी तरह आत्महत्या की कोशिश की थी। वहीं, उससे पहले एक ASI ने भी मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी थी।