7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली

‘दिल्ली की प्रदूषित हवा से यमराज और चित्रगुप्त भी चिंतित’, BJP ने AAP पर साधा निशाना

BJP ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट करते हुए दिल्ली की प्रदूषित हवा के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। इस वीडियो में यमराज और चित्रगुप्त को भी दिल्ली की प्रदूषित हवा के लिए चिंतित दिखाया गया है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए BJP ने लिखा कि "दिल्ली में एक साल में 54 हजार लोगों की मौत सिर्फ प्रदूषित हवा में सांस लेने से हो गई!8 साल से एक आदमी इस जहरीली हवा का जिम्मेदार पंजाब में जलने वाली पराली को बताता था। आज समस्या से हाथ झाड़ कर बस माफी मांग रहा है। इसे जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा।"

Google source verification