22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण हादसा: एक झटके में 11 लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों में मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 23, 2026

Road Accident

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा (Image- ANI Video Screenshot )

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद बाद वाहनों में आग लग गई।

4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार, बोलेरो और ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बोलेरो और स्विफ्ट कार में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक चालक और 4 बच्चों समेत बोलेरो सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था और वाहन में फंस गया था। बाद में स्विफ्ट कार चालक की भी मौत हो गई है।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज सहित कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद दमकल विभाग की टीम को पहुंचने में देरी हुई। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

कैसे हुआ हादसा?

हादसे के बाद पुलिस ने बताया- शुरुआती जानकारी मिली है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह घटना हुई। ट्रक ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रमंडगंज घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क निर्माण की खामियों को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।