21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2018 में होंगे 5 ग्रहण, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नये साल 2018 में पांच ग्रहण होंगे। इनमें से दो चन्द्रग्रहण तथा तीन सूर्यग्रहण होंगे।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Dec 20, 2017

moon eclipse in 2018

moon eclipse in 2018

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नये साल 2018 में पांच ग्रहण होंगे। इनमें से दो चन्द्रग्रहण तथा तीन सूर्यग्रहण होंगे। वर्ष 2018 में होने वाले दोनों पूर्ण चन्द्रग्रहण भारत सहित विश्व के अन्य देशों में दिखाई देगें। वहीं 2018 में होने वाले तीनों सूर्यग्रहण आंशिक होंगे जो भारत में दिखाई नहीं देंगे। शास्त्रों में मान्यता है कि जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल नहीं माना जाता। तो जानिए नए वर्ष 2018 में होने वाले ग्रहणों के बारे में ......

नए वर्ष 2018 का पहला ग्रहण
नये साल का पहला ग्रहण चन्द्रग्रहण के रूप में होगा। यह चन्द्रग्रहण बुधवार 31 जनवरी 2018 को होगा। यह चन्द्रग्रहण पूर्ण रूप से होगा। यह ग्रहण भारत सहित दुनिया के देशों में भी दिखाई देगा। यह चन्द्रग्रहण 5 बजकर 18 मिनट से लेकर 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

चन्द्रग्रहण का सूतक काल
नए साल के पहले चन्द्रग्रहण का सूतक बुधवार 31 जनवरी का सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। शास्त्रों में मान्यता है कि सूतक काल होने के बाद धार्मिक कार्य नहीं किए जाते। मंदिरों में पूजा पाठ नहीं होते। सूतक काल मे भोजन भी नहीं किया जाना चाहिए।

क्या रहेगा राशियों पर प्रभाव
नए साल में हो रहा पहला चन्द्रग्रहण इस बार पुष्य- अश्लेषा नक्षत्र व कर्क राशि में हो रहा है। इसके कारण से कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह चन्द्रग्रहण शुभ नहीं माना जाएगा। बाकी राशियों वालों के लिए यह चन्द्रग्रहण लाभदायक व फलदायक रहेगा।

नए वर्ष 2018 का दूसरा ग्रहण
नए साल 2018 में होने दूसरा ग्रहण सूर्यग्रहण के रूप में होगा। यह ग्रहण 16 फरवरी 2018 को होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगा। दिखाई नहीं देने के कारण से भारत में सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। यह दुनिया के कुछ देशों में दिखाई देगा। जैसे कि बोलीविया, पीरू, उरुगुए, अटलांटिक व पसिफिक महासागर, दक्षिणी अमेरिका में दक्षिणी भाग में दिखाई देगा।

नए वर्ष 2018 का तीसरा ग्रहण
नए साल2018 में होने वाला तीसरा ग्रहण सूर्यग्रहण के रूप में होगा। यह ग्रहण 13 जुलाई 2018 को होगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। दिखाई नहीं देने के कारण से भारत में सूतक काल नहीं माना जाएगा। यह दुनिया के कुछ देशों में जैसे कि दक्षिणी आस्ट्रेलिया के कुछ भाग व हिन्द महासागर व पेसिफिक महासागर में दिखाई देगा।

नए वर्ष 2018 का चौथा ग्रहण
नए साल 2018 में चौथा ग्रहण चन्द्रग्रहण के रूप में होगा। यह चन्द्रग्रहण 28 जुलाई 2018 को होगा। यह चन्द्रग्रहण पूरे भारत सहित विदेश के कुछ देशों में भी दिखाई देगा। यह चन्द्रग्रहण 11 बजकर 54 मिनट से लेकर 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

क्या रहेगा सूतक काल
चन्द्रग्रहण का सूतक काल 27 जुलाई को 2 बजकर 54 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक काल के दौरान धार्मिक कार्य नहीं करने चाहिए। मंदिरों में पूजा पाठ नहीं किए जाते।

चन्द्रग्रहण में राशियों पर प्रभाव
यह चन्द्रग्रहण उ.षा. व श्रवण नक्षत्र एव मंकर राशि में हो रहा है। यह मंकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुभ नहीं हैं।
बाकी राशियों वालों के लिए यह चन्द्रग्रहण लाभदायक व शुभ रहेगा।

नए वर्ष का पांचवा व अंतिम ग्रहण
नए वर्ष का पांचवा व अंतिम ग्रहण सूर्यग्रहण के रूप में होगा। यह ग्रहण 11 अगस्त 2018 को होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह दुनिया के कुछ देशों में दिखाई देगा।

2018 Rashifal in hindi
Happy New Year 2018 special stories
jyotish 2018 predictions