28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 ऐसी राशियां जिनसें जुड़ी लड़कियां दूसरों की किस्मत चमकाने वाली होती हैं

Zodiac Sign: इस राशि की लड़कियां अपने ससुराल और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये अपने बातों से दूसरों को प्रभावित कर देती हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, lucky rashi, vrishaba rashi, makar rashi, mithun rashi, gemini zodiac, taurus zodiac,

इस राशि की लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। (फोटो सोर्स- पिक्साबे)

ज्योतिष अनुसार जन्म के समय के ग्रह-नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। कुछ लोगों के ग्रह नक्षत्र इतने मजबूत होते हैं कि वो लोग अपने लिए तो भाग्यशाली माने ही जाते हैं साथ ही दूसरों की किस्मत चमकाने वाली भी होते हैं। यहां हम ऐसी ही कुछ राशियों की लड़कियों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जो अपने से ज्यादा दूसरों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये अपने पिता, पति, दोस्तों सभी के लिए लकी होती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।

मेष राशि: इस राशि की लड़कियां अपने ससुराल और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये अपने बातों से दूसरों को प्रभावित कर देती हैं। इन्हें जीवन में सारी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनसें जुड़े लोगों को भी मिलता है। ये केयरिंग स्वभाव की होती हैं। अपने परिवार के लोगों का खास ख्याल रखती हैं।

वृषभ राशि: इस राशि की लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। किस्मत से इन्हें सबकुछ प्राप्त होता है। इनका भाग्य काफी मजबूत होता है जिसका फायदा इनके पति और परिवार वालों को भी मिलता है। ये दूसरों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। ये जहां रहती हैं वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिस घर में ये शादी करके जाती हैं वहां खुशहाली आ जाती है। इन्हें जीवन में सबकुछ प्राप्त होता है। ये बहुत मेहनती होती हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ये काफी बुद्धिमान और चतुर होती हैं। समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं।

मकर राशि: इस राशि की लड़कियां अपने से पहले दूसरों की खुशी के बारे में सोचती हैं। ये खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। शादी के बाद अपने पति और अपने परिवार वालों की किस्मत चमका देती हैं। ये अपनी तकदीर खुद बनाने में विश्वास रखती हैं। इन्हें समाज में हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा ग्रह 'बृहस्पति' 12 महीने बाद बदल रहा है राशि, 3 राशि वालों के लिए बना रहा राजयोग