
शाहजहांपुर। जिले के थाना खुटार क्षेत्र में एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय एक युवक पर अपनी 75 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह युवक बचपन से ही अपनी नानी के साथ रह रहा था और शराब का आदी बताया जा रहा है। घटना तब घटी जब वृद्धा ने अपने खर्चों के लिए अपने नाती से 1500 रुपये मांगे। आरोप है कि युवक ने पैसे देने का बहाना बनाकर वृद्धा को कमरे में बुलाया और वहां इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
थाना खुटार के प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इस शर्मनाक घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भारी असंतोष का माहौल है, और लोग इस मामले पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। आरोपी युवक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
Published on:
01 Nov 2024 11:23 am

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
