3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam में हेलमेट पहन दिया प्राकृतिक खेती-नरवाई प्रबंधन का संदेश

रतलाम. हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहनों पर सवार होकर प्राकृतिक खेती, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना और कार चलते समय सीट बेल्ट लगाने और नरवाई प्रबंधन का संदेश लिए कृषि विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए किसानों को जागरुक किया। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2026 को कृषि वर्ष […]

less than 1 minute read
Google source verification
Agriculture Department News Ratlam

कृषि विभाग के आयोजन में कृषि उपज मंडी से ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर ने किसान जागरूकता वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी

रतलाम. हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहनों पर सवार होकर प्राकृतिक खेती, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना और कार चलते समय सीट बेल्ट लगाने और नरवाई प्रबंधन का संदेश लिए कृषि विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए किसानों को जागरुक किया।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सोमवार को कृषि विभाग की ओर से मोटर साइकिल वाहन रैली निकाली गई। जिसे कृषि उपज मंडी प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व कृषक आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने रवाना किया।

रैली ने इन गांवों में किया भ्रमण
रैली के माध्यम से जिले के कृषकों को उर्वरक वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था, स्प्रिंकलर एवं ड्रिप से सिंचाई करना व मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना और कार चलते समय सीट बेल्ट लगाने संबंधित संदेश भी दिया। रैली मंडी से निकलकर सालाखेड़ी, करमदी, तितरी, रिंगरोड़ होते हुए, मांगरोल, खाराखेड़ी, सालाखेड़ी होते हुए मंडी पहुंचे।

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इसके अन्तर्गत सोमवार को मंडी प्रांगण से मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली में उपसंचालक कृषि नीलमसिंह चौहान, परियोजना संचालक आत्मा निर्भयसिंह नार्गेश, सहायक संचालक कृषि भीका वास्के, एसडीओ जावरा आरके सिंह के साथ ही तकनीकी सहायक बालकृष्ण राठौर, रतलाम ब्लॉक के प्रभारी एसएडीओ बालचंद डोडियार, रतलाम ब्लॉक के कृषि विस्तार अधिकारी एवं बीटीएम एटीएम (आत्मा), कृषि उपज मण्डी के कर्मचारी, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ओमकार अजनार, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के राकेश पाटीदार, मंडी से राजेंद्र व्यास आदि उपस्थित थे।

Story Loader