
आज का राशिफल 09 अगस्त 2018 : मेष राशि वाल जातकों के आज बन रहे हैं व्यापार विस्तार के योग, दिन रहेगा शुभ
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशि: मकान दुकान के निर्माण में भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार के अवसर बन रहे है। कारोबार में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
वृषभ राशि: आप कितना नकारात्मक सोचते है। दूसरों के बारे में गलत धारणा संबंधों को कमजोर कर सकती है। कार्य क्षेत्र का विकास एवं विस्तार होने के योग है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
मिथुन राशि: आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में काम न करें। परिवार के विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान सुख संभव है।
कर्क राशि: अधिकारी वर्ग सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यापारिक लाभ संभव है। संतान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी जीवनशैली को नियंत्रित रखें।
सिंह राशि: कारोबार में आ रहे उतार चढ़ाव से चिंता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्य करने को मिलेगा। व्यापारिक कार्यों से कीर्ति वृद्धि होगी। कानूनी विवादों से दूर रहें। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का समाधान होगा।
कन्या राशि: अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर रहे है। आज राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान कर लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि: निजी जीवन में सोच के परे काम होगा। भूमि संबंधी समस्या का निपटारा होगा। निर्माणकार्य के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं। व्यापार में नए अनुबंध होंने वाले है।
वृश्चिक राशि: अपनी सूझबूझ से काम पुरे करेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग मिलेगा। आलस्य त्याग कर कार्य समय पर करें। संतान के विवाह संबंधी समस्या का हल होगा।
धनु राशि: अपनी ज़िद के कारण परिवार खत्म कर लेंगे। समय पर संभल जाएं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जायदाद संबंधी समस्या सुलझाने में समय बीतेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर राशि: आज व्यापार, नौकरी में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर किए प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए व्यवसायिक संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।
कुंभ राशि: कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबन्धित समस्या का समाधान होगा।अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायक है।
मीन राशि: संतान के गतिविधियों पर नजर रखें। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट संभव है। परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद से संतोष मिलेगा पर लोग आप के काम से नाखुश रहेंगे।
Published on:
08 Aug 2018 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
