5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 10 जनवरी 2019: आज मीन राशि के जातक जोखिम के कार्यों से दूर रहें, नुकसान हो सकता है

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 09, 2019

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो आपके साथ कई लोगों का नुकसान होगा। कारोबार में उन्नती के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्यायपक्ष मजबुत होगा।

वृषभ राशि: भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाय सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

मिथुन राशि: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि: कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि: बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि: केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि: अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि: आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि: मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

कुंभ राशि: अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को ना बताएं नुकसान हो सकता है।

मीन राशि: जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।