1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 जून राशिफल : आज का दिन तुला राशि के लिए रहेगा उत्तम,धनकोष में होगी वृद्धि

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Jun 09, 2018

rashifal

10 जून राशिफल : आज का दिन तुला राशि के लिए रहेगा उत्तम,धनकोष में होगी वृद्धि

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

वृषभ राशि: अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव होगा। समय पर कार्य करना सीखें।

मिथुन राशि: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें न की दुसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आराधन सहायाक होगी।

कर्क राशि: संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें, व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें,शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

कन्या राशि: आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें, पारिवारिक जानों से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

तुला राशि: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड ना करें नुकसान आपका ही होगा।

कुंभ राशि: आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें, पेट संबंधित रोग हो सकते हैं। समय कम है काम ज्यादा मन लगा करें, अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: फालतू की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।