26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 17 नवंबर 2018: मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा भाग्योदय

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Nov 16, 2018

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: सोचते कुछ है होता कुछ ओर है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना के बनाए गए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, खर्च बढ़ेंगे।

वृषभ राशि: आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि: लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय बना रहेगा, संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

कर्क राशि: सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

सिंह राशि: परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। आज मौन रहना ही लाभदायक होगा।

कन्या राशि: समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।

तुला राशि: आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे।

वृश्चिक राशि: अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे, दिन मध्यम है।

धनु राशि: समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गती आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा, खर्च बढ़ सकता है। यात्रा के योग टालें।

मकर राशि: आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएंगे।

कुंभ राशि: आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

मीन राशि: समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी ना करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।