6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में जरुर रखें ये मूर्ति कभी नहीं होगी धन की कमी, मानी जाती भगवान विष्णु का प्रतीक

घर में जरुर रखें ये मूर्ति कभी नहीं होगी धन की कमी, मानी जाती भगवान विष्णु का प्रतीक
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 08, 2018

nevla murti

चाहे वो परिवार क्लेश हो, आर्थिक समस्या हो या फिर व्यापार नौकरी से संबंधित समस्या हो। घर में मौजूद वास्तुदोष इन सभी दिक्केतों का कारण बनते हैं। किंतु कहा जाता है ना की हर समस्या का समाधान जरुर होता है उसी प्रकार वास्तुदोषों का भी समाधान होता है। वास्तु के अनुसार घर में नेवले की मूर्ति रखने से धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीज़ों का रखना बहुत ही शुभ माना गया है, इन्हीं चीज़ों में से एक है नेवले की मूर्ति। माना जाता है की जिसके घर में नेवले की मूर्ति होती है उस घर में किभी भी धन की कमी नहीं होती है क्योंकि मां लक्ष्मी उस घर में हमेशा निवास करती है। नेवले को श्री हरी का प्रतीक भी माना जाता है।

आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को अपने घर में नेवले की मूर्ति को सोने के सिक्कों के ऊपर रखना चाहिए। माना जाता है की यदि ऐसा करने से धन वृद्धि के योग के बनाता है और धन वृद्धि के योग के बीच अगर कोई अड़चनें आती है तो वो चली जाती है। वयक्ति की किस्मत के दरवाज़े खुल जाते हैं।

नेवले की मूर्ति को घर में रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। जिस घर में परिवार के सदस्यों का आपस में झगड़ा रहता है। वहां तो नेवले की मूर्ति अवश्य होनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं ठहर पाती है जिसके चलते घर के सदस्यों में तकरार होती है।