16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुरोध पर आधा घंटे में नि:शुल्क आएगी एयर एम्बुलेंस

सागर. पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ सागरवासियों के लिए भी मिलेगा। गुरुवार को प्रदेश के हेल्थ डायरेक्टर ने जिले अधिकारियों-कर्मचारियों से वीडियो कांफ्रेंस कर तैयारियों के निर्देश दिए। संभाग की क्षेत्रीय संचालक डॉ. ज्योति चौहान, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. पीएस ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी वीडियो कांफ्रेंस में जुड़ी। एनएचएम, डीएमई, सीएमआई आयुक्त […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Murari Soni

Jun 16, 2024

सागर. पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ सागरवासियों के लिए भी मिलेगा। गुरुवार को प्रदेश के हेल्थ डायरेक्टर ने जिले अधिकारियों-कर्मचारियों से वीडियो कांफ्रेंस कर तैयारियों के निर्देश दिए। संभाग की क्षेत्रीय संचालक डॉ. ज्योति चौहान, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. पीएस ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी वीडियो कांफ्रेंस में जुड़ी। एनएचएम, डीएमई, सीएमआई आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को 80 प्रकार की कंडीशन बताईं जिसमें की मरीज को एयर लिफ्ट कर राज्य व देश के बेहतर हॉस्पिटल तक पहुंचाया जा सकता है। अधिकारियों ने एक बात और स्पष्ट की है कि यह सेवा आपदा व एक्सीडेंट में घायल सभी वर्ग के लिए फ्री रहेगी। इसके अलावा विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे आयुष्मान कार्डधारियों के लिए भी पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। यदि कोई समक्ष व्यक्ति एयर एम्बुलेंस की मांग करता है तो उसे भी निर्धारित किराए के साथ सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

भोपाल से आएंगे हेलीकॉप्टर-

क्षेत्रीय संचालक डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि भोपाल में हेली एम्बुलेंस और फ्लाइंग एम्बुलेंस नाम से दो हेलीकॉप्टर रखे रहेंगे। सूचना मिलते ही वह मरीज को लेने सागर आएंगे। जहां कलेक्टर की अनुमति से हेलीकॉप्टर उतरेंगे और मरीज को लेकर प्रदेश व देश के अन्य राज्यों तक मरीज को पहुंचाएंगे।

भोपाल-इंदौर के अलावा दिल्ली-मुंबई भी भेजे जाएंगे मरीज-

एयर एम्बुलेंस में इंग्लैंड से प्रशिक्षित होकर आए विशेषज्ञ डॉक्टर्स, ट्रेंड मेडिकल टीम और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे, जो कि मरीज की पल्स, ऑक्सीजन लेवल तब तक बरकरार रखेंगे जब की मरीजाें को चिंहित अस्पताल तक नहीं पहुंचाया जाता। प्राथमिक तौर पर भोपाल-इंदौर जहां सुपरस्पेशलिटी की व्यवस्था है वहां मरीजों को पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा डीएमई, सीएमई व एनएचएम आयुक्त की परमिशन मिलने पर मरीज को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद या देश के अन्य मेडिकल संस्थानों तक एयर एम्बुलेंस से पहुंचाया जाएगा।

प्रदेश व देश में एयर लिफ्ट करने का किराया-

-194500 रुपए हेली एम्बुलेंस

-178900 फ्लाइंग एम्बुलेंस

ऐसे काम करेगा सिस्टम-

एयर एम्बुलेंस के लिए प्रदेश स्तर पर एक सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। जिसमें समस्त जिलों के नोडल सीएमएचओ होंगे। सीएमएचओ एयर एम्बुलेंस की मांग करेंगे और स्टेट कॉर्डिनेटर के रिस्पांस के बाद 5-7 बिंदुओं की जानकारी फिल करनी होगी और भोपाल से एम्बुलेंस सागर के लिए रवाना हो जाएगी। इस प्रक्रिया में जिला कलेक्टर का रोल एयर एम्बुलेंस को हेलीपेड पर उतरने की अनुमति और हेलीपैड पर फायर व अन्य सुरक्षा के इंतजाम वेरीफाई करने का होगा। कलेक्टर की अनुमति के बिना हेलीकॉप्टर नहीं उतारा जा सकेगा।

जिले-संभाग में इनकी जिम्मेदारी-

-मरीज को संभाग में एक से दूसरी जगह एयर लिफ्ट करना है तो इसके नोडल क्षेत्रीय संचालक डॉ. ज्योति चौहान होंगी।

-जिले से राज्य स्तर पर मरीज को भेजना है तो सीएमएचओ नोडल होंगी।

-मरीज को जिले से देश के अन्य राज्य में भेजना है तो हेल्थ डायरेक्टर नोडल अधिकारी होंगे।

इन मरीजों को फायदा-

-एक्सीडेंटल केसों में मरीजों को राहत होगी।

-हादसे में शरीर से अलग हुए अंग (हाथ, उंगली) को जोडऩे की संभावना बढ़ेगी।

-हेड इंजरी से संबंधित मरीजों को फायदा।

-हार्ट सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजों को राहत होगी।

-एयर एम्बुलेंस के लिए हेल्थ स्टेट डायरेक्टर ने संभाग के सभी अधिकारियों की बैठक ली है। सारी जानकारी दी गईं हैं, मरीज को एयर लिफ्ट करने की तैयारियां की जा रहीं हैं। जल्द ही यह सेवा शुरू होने की संभावना है।

डॉ. ज्योति चौहान, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं।

-सॉफ्टवेयर के नियम निर्देशों को देखा जा रहा है। पूरा कार्य ऑनलाइन होगा तो इसका प्रशिक्षण भी किया जाएगा। लेकिन संभावना है कि शासन तेजी से सभी कार्य पूरा कर लेंगे और एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू होगी।

डॉ. ममता तिमोरी, सीएमएचओ सागर।