9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय तृतीया को सूर्योदय के एक घंटे के भीतर कर लें ये उपाय, सालभर बनी रहेगी बरकत

अक्षय तृतीया को सूर्योदय के एक घंटे के भीतर कर लें ये उपाय, सालभर बनी रहेगी बरकत

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 02, 2019

akshay tritiya 2019

इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी उत्तम माना जाता है। इसलिए यदि आप घर में हमेशा बरकत चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन सोने या चांदी के लक्ष्मी की चरण पादुका लाकर घर के मंदिर में रख दें, इसके बाद नियमित रुप से इनकी हर दिन पूजा करें। माना जाता है की जिस घर में लक्ष्मी जी का वास होता है वहां कभी धन की कमी नहीं होती है। तो यदि आप धन की कामना रखते हैं और अपना सोया हुआ भाग्य जगाना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन कुछ ये खास उपाय जरुर करें...

अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर तांबे के बर्तन में शुद्ध जल लेकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके भगवान सूर्य को चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय निम्म मंत्रों का जाप करें, इस मंत्र का जाप आपके सोए हुए भाग्य को चमका सकता है।

पढ़ें सूर्य मंत्र :

'ॐ भास्कराय विग्रहे महातेजाय धीमहि, तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।'

हर दिन सात बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपका भाग्य चमक उठेगा। अक्षय तृतीया के दिन किया हुआ यह उपाय आपको बहुत लाभ पहुंचायेगा इसके साथ ही इस दिन सोने-चांदी की चीजें खरीदें। इससे भी घर में बरकत आती है। याद रखें की यह उपाय आप सूर्योदय के एक घंटे के अंदर करें, इससे आपको शीघ्र फल मिलने लगेगा।