23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले दो माह में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों का होगा निरीक्षण

अगले दो माह में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों का होगा निरीक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Jain

•

Updated: 11 Oct 2024, 7:47 PM IST

जयपुर. प्रदेश के सभी राजकीय अस्पताल भवनों की स्थिति का निरीक्षण कर समेकित प्लान बनाते हुए योजनाबद्ध रूप से मरम्मत, मेंटीनेंस कार्य व सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को जनाना अस्पताल के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अभियंताओं के माध्यम से आगामी दो माह में सभी अस्पतालों के भवनों का निरीक्षण करवाकर रिपोर्ट प्राप्त की जाए। जहां भी भवन की स्थिति मानकों के अनुरूप नहीं, भवन पुराना है और मरम्मत एवं मेंटीनेंस की आवश्यकता है, उसके बारे में रिपोर्ट तैयार की जाए।

खींवसर ने कहा कि मेंटीनेंस कार्य टुकड़ों-टुकडों में करवाने के स्थान पर एकीकृत प्लान तैयार करें, ताकि पूरे अस्पताल में आवश्यक मेंटीनेंस कार्य एक साथ करवाए जा सकें और कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो सकें। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि तात्कालिक मेंटीनेंस संबंधी कार्य आरएमआरएम में उपलब्ध राशि का समुचित उपयोग करते हुए तुरंत प्रभाव से करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन भी भवन की स्थिति की नियमित रूप से निगरानी रखे। कहीं भी खतरे की आशंका हो तो तुरंत प्रभाव से उस स्थान को खाली करवाकर दुरुस्त करवाएं।