5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोडिंग में डूबी इंजीनियर, दबे पांव घुसी महिला चोर और उड़ाया गहनों से भरा हैंडबैग, CCTV में कैद वारदात

गोला का मंदिर की सीताराम कॉलोनी में चोरी

less than 1 minute read
Google source verification
गोला का मंदिर की सीताराम कॉलोनी में चोरी

गोला का मंदिर की सीताराम कॉलोनी में चोरी

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित सीताराम कॉलोनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से चोरी की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय घर की मालकिन उसी कमरे के पास बैठकर कंप्यूटर पर काम कर रही थीं, जबकि महिला चोर दबे पांव घर में दाखिल होकर गहनों से भरा हैंडबैग लेकर फरार हो गई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीताराम कॉलोनी निवासी आकाश भार्गव के घर यह चोरी हुई। उनकी पत्नी वंशिता दुबे, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, सुबह अपने ऑफिस का काम कंप्यूटर पर कर रही थीं। इसी दौरान उनके पति आकाश मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। घर का मुख्य दरवाजा खुला था, क्योंकि उसी समय कामवाली बाई सफाई कर रही थी।

काम में डूबी रहीं इंजीनियर, दराज से गायब मिला बैग

वंशिता ने बताया कि उन्होंने अपना हैंडबैग बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल की दराज में रखा था। कुछ देर बाद जब बैग की जरूरत पड़ी और उन्होंने दराज खोली, तो वहां बैग नहीं मिला। शुरुआत में घर में काम करने वाली महिलाओं पर शक हुआ, लेकिन पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV फुटेज ने खोली चोरी की पूरी कहानी

इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक अज्ञात महिला घर में प्रवेश करती और कुछ ही मिनटों में ड्रेसिंग टेबल की दराज से हैंडबैग उठाकर बाहर जाती साफ दिखाई दी। महिला चोर इतनी बेखौफ थी कि पास के कमरे में मौजूद इंजीनियर और सफाई कर रही कामवाली को भनक तक नहीं लगी।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।