- शरीर में कट के सौ से ज्यादा निशान, अपने आप कट लगते ही बेहोश हो जाती है युवती , 20 दिन से हो रही घायल
- लोगों ने युवती का भ्रम मानकर उसे सबके बीच में बैठाया तब भी लग गया शरीर में कट का निशान, बहने लगा खून
- लोगों ने पुलिस में शिकायत की, थाना प्रभारी ने भी तत्काल तहसीलदार को मामले से कराया अवगत
सागर/दमोह. किसी डरावनी फिल्म की तरह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहन्ना गांव का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव की 18 वर्षीय युवती के शरीर पर ब्लेड, चाकू से कट मारे जा रहे हैं, लेकिन घटना को अंजाम देने वाला किसी को नजर नहीं आ रहा है। बताया गया है कि युवती को कट लगते ही वह बेहोश हो जाती है और जब होश आता है, तो वह किसी शख्स द्वारा चाकू से मारना बताती है, लेकिन युवती की आंखों में उसकी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो रही है। साथ ही युवती का कहना है कि चोट पहुंचाने वाला कहता है कि अब जिंदगी के 9 दिन ही बचे हैं और फिर वह उसे जान से मार देगा। बता दें कि युवती के साथ यह घटना पिछले २० दिनों से घट रही है और उसके शरीर पर सौ से अधिक चोट के निशान बन चुके हैं।
परिजनों के उड़े हुए हैं होश
पीड़ित युवती कृष्णा पिता मुन्ना दहायत की मां बड़ी बहू और पिता मुन्ना का कहना है कि शुरुआत में हम लोगों ने अपनी बेटी की बात को नहीं माना। लेकिन चोट पहुंचने की वजह से उस पर नजर रखी। अब बेटी के साथ सबके सामने ही चोट पहुंचने की घटना होने लगी है। इससे गांव और पूरा परिवार दहशत में है।
अचानक कट लगता है और बहने लगता है खून
इधर युवती कृष्णा का कहना है कि उसके पैर, हाथ, कमर में अचानक चाकू से काटे जाने का निशान आ जाता है और खून बहने लगता है। जब यह होता है, तो एक लंबा शख्स दिखाई देता है, जिसने अपनी शरीर पर लंगोट पहनी होती है। इधर गांव के सरपंच लोकेंद्र सिंह प्रताप का कहना है कि युवती के हाथ पैर पर घाव आ रहे हैं। लड़की द्वारा जो बताया जा रहा है वह हैरान कर देने वाली बात है।
मैंने तहसीलदार से बात की
गैसाबाद थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान का कहना है कि घटना की रिपोर्ट युवती द्वारा नहीं की गई है, लेकिन मामला संज्ञान में आ चुका है, इसलिए युवती को इलाज के लिए ले जाया जाएगा। साथ ही मैंने इस संबंध में तहसीलदार को भी अवगत कराया है। सुना है कि उसे कोई शरीर पर चोट पहुंचाता है, लेकिन कौन है इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
पांच बार सांप ने डसा
मामले में एक और हैरान करने वाली बात यह भी सामने आई है कि युवती कृष्णा को पांच बार जहरीला सांप डस चुका है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया की पिछले 5 सालों में कृष्णा को 5 बार सांप ने डसा है। २ बार घर में सांप द्वारा डसा गया और ३ बार खेत में काम करने के दौरान सांप ने डसा। सांप के डसने के बाद इलाज के लिए परिजन सरकारी अस्पताल भी ले जा चुके हैं। लेकिन कृष्णा हर बार सुरक्षित बच गई।

Published on:
05 Jun 2024 08:13 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग