मॉडल हायर सेकण्डरी स्कूल की शिक्षिकाओं ने बताया कि पिछले 10 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। हर बार वेतन के लिए स्थानीय अधिकारियों से बातचीत करते हैं, तो कोई कहीं पहुंचा देता है तो कहीं आवंटन का रोना रोने लगता है। वेतन के अभाव में पारिवारिक आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। ठीक से जीवन यापन तक नहीं कर पा रहे हैं।