4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कार का खतरनाक एक्सीडेंट

इस वाहन दुर्घटना में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सरकारी वाहन इनोवा आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वाहन को बचाने के चक्कर में यह एक्सीडेंट हुआ वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जोशी सुबह छह बजे परेड ग्राउंड में होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान देहरादून में बहल चौक के पास उनके काफिले के सामने अचानक एक अज्ञात वाहन आ गया। इस वाहन को बचाने चक्कर में मंत्री की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाई। इससे उनके एस्कॉर्ट की गाड़ी टकरा गई। इस दुर्घटना में मंत्री की गर्दन में अंदरूनी चोट आई है। डॉक्टर ने एक्सरे करने के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

इस वाहन दुर्घटना में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सरकारी वाहन इनोवा आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वाहन को बचाने के चक्कर में यह एक्सीडेंट हुआ वह पूरी तरह से सुरक्षित है। कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हैं। सभी प्रकार की जांच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों उन्हें घर भेज दिया है।

Story Loader