27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chittorgarh lok sabha election result 2024: चित्तौड़गढ़ में सीपी की हैट्रिक, 3.89 लाख मतों से जीते

भाजपा के सीपी जोशी ने कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 878 मतों से हराकर जीत की हैट्रिक बना चित्तौड़ से लगातार तीन बार नहीं जीतने के मिथक को तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 4 Jun 2024, 4:49 PM IST

Chittorgarh lok sabha election result 2024:

भाजपा के सीपी जोशी ने कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 878 मतों से हराकर जीत की हैट्रिक बना चित्तौड़ से लगातार तीन बार नहीं जीतने के मिथक को तोड़ दिया।

चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव में परिणाम की घड़ी आखिरकार आ ही गई। मंगलवार को शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आठों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग कमरों में मतगणना शुरू हुई।

भाजपा के सीपी जोशी ने कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 878 मतों से हराकर जीत की हैट्रिक बना चित्तौड़ से लगातार तीन बार नहीं जीतने के मिथक को तोड़ दिया। सीपी जोशी को 8 लाख 88 हजार 193 तथा उदयलाल आंजना को 4 लाख 98 हजार 315 मत मिले।

चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बता दें, चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र से 1952 के पहले चुनाव से लेकर अब तक कांगेस और भाजपा को सात-सात बार जीत हासिल हुई है। वहीं, दो बार जनसंघ तथा एक बार जनता पार्टी को जीत हासिल

हुई है।

चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से माणिक्यलाल वर्मा और निर्मला कुमारी शक्तावत दो-दो बार सांसद चुने गए हैं। वहीं, भाजपा से जसवंत ​सिंह, श्रीचंद कृपलानी और वर्तमान सांसद सीपी जोशी दो-दो बार जीत हासिल कर चुके हैं।

इस बार 18 प्रत्याशी मैदान में

चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव में 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें राष्ट्रीय दलों में कांग्रेस से उदयलाल आंजना, भाजपा से सीपी जोशी, बसपा से राधेश्याम मेघवाल शामिल हैं। वहीं, अन्य प्रत्याशियों में प्रकाशचंद्र मेघवाल आजाद, प्रकाश धाकड़, महावीर प्रसाद कुमावत, मांगीलाल नमामा, मोहम्मद वाहिद खान, सीताराम अहीर, कमल, कल्याण सिंह भाटी, गजेन्द्र, जोगेन्द्र सिंह होड़ा, प्रताप सिंह, बापूलाल आंजना, रमेश चंद्र कुमावत, रामेश्वरलाल बैरवा तथा श्यामलाल मेघवाल शामिल हैं।