
Õè·¤æÙðÚU ×ð´ Øæ» ¥õÚU ÕçÜÎæÙ ·¤æ ØôãæÚU §üÎéÜ ¥Áãæ ¥æÁ ÂÚUÂÚUæ»Ì M¤Â âð ×ÙæØæ »ØæÐ ÕÇ¸è §üλæã ·Ô¤ âæÍ àæãÚU ·¤è çßçÖóæ ×çSÁÎô´ ×ð´ âéÕã §üÎ ·¤è Ù׿Á ¥Ìæ ·¤è »ØèÐ ÕÇ¸è §üλæã ×ð´ §üÎ ·¤è âæ×êçã·¤ Ù׿Á ¥Ìæ ·¤è »ØèÐ ÙæØÕ àæãÚU ·¤æÁè àææãÙßæÁ ãéâñÙ Ùð Ù׿Á ¥Îæ ·¤ÚUßæ§üÐ âô×ßæÚU ·¤ô §üÎ ©Ü ¥Áãæ ·¤è Ù׿Á ¥Îæ ·¤ÚUÌð Ù׿ÁèÐ ÈôÅUô ÙõàææÎ ¥Üè
बीकानेर.त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-जुहा सोमवार को नगर में परंपरागत उल्लास और उत्साह से मनाया गया। शहर की विभिन् ईदगाह और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की गई। इस अवसर पर चौपाया जानवरों की कुर्बानी भी की गई। नयाशहर थाना के पास िस्थत बड़ी ईदगाह में प्रात: 7.45 बजे ईद-उल-जुहा की सामूहिक नमाज हुई। बड़ी संख्या में नमाजी इससे पहले ही बड़ी ईदगाह में पहुंचने शुरू हो गए। शहर काजी हाफिज शाहनवाज हुसैन ने ईद की नमाज अदा करवाई।शहर काजी ने ईद का खुतबा भी पढ़ा। तकरीर हुई। ईदगाह कमेटी के सदर हाफिज फरमान अली ने ईद की नमाज का सही तरीका बताया।
ईद की नमाज के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बड़ी ईदगाह के बाहर ईद की नमाज के बाद हिन्दू धर्म के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाईयां दी। ईद की नमाज के दौरान नया शहर थाना परिसर में जिला कलक्टर नम्रता वृिष्ण, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। ईद की नमाज के बाद शहर काजी, ईदगाह कमेटी सदर व मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के बाद लोग कब्रिस्तानों में गए। यहां अपने दिवंगत परिजनों की मजारों पर फूल चढ़ाकर फातिहा पढ़ी। ईद-उल-जुहा की सामूहिक नमाज बड़ी ईदगाह सहित शहर की अनेक मस्जिदों में अदा की गई।
घरों -मोहल्लों में रौनक
ईद-उल-जुहा पर मुस्लिम समाज के मोहल्लों में विशेष रौनक रही। घर-परिवार के सदस्यों की ओर से बच्चों को ईदी दी गई। ईदी के रूप में नकद राशि सहित उपहार, मिठाइयां इत्यादि दिए गए। ईद पर घरों में दिन भर मेहमानों के आने-जाने का क्रम चलता रहा। मेहमान ईद की मुबारकबाद देने घरों पर पहुंचे। रात तक घरों में रौनक बनी रही। घरों में सुबह मीठा चूरमा बनाया गया। वहीं दोपहर में घरों में चौपाया जानवरों की कुर्बानियां की गई।
Published on:
17 Jun 2024 11:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
