
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हुए हैं। ऐसे में एक ओर सत्ताधारी पार्टी अपनी कुर्सी बचाने में जुटी है, तो दूसरी ओर विपक्ष सत्ता पर काबिज होने के लिए अपनी जद्दोजहद में लगा है। इसी कड़ी में शनिवार को राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विपक्ष का भव्य मंच 'जन-सरोकार 2019' सजा। इस दौरान कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल के नेताओं ने शिरकत की। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला।
Live Update
- पिछले कुछ समय से देश की संस्थाओं को कुचला जा रहा है।
- वर्तमान सरकार असहमति का सम्मान करने को बिल्कुल राजी नहीं है।
- आज हमें देश भक्ति की नई परिभाषा सिखाई जा रही है।
- जाति, धर्म और विचारधारा के आधार पर अपने ही नागरिकों को कुचला जा रहा है।
- हम सबके मन में भारत की एक जैसी सोच है। हमारे आपके बीच एक खास रिश्ता है।
- सरकार की कथनी और करनी में फर्क बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हमने पहले भी ये करके दिखाया है और आगे भी ये करके दिखाएंगे।
- पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने कहा था 'भविष्य का निर्माण करते हुए सुविधा या आराम के लिए कोई जगह नहीं होती है।'
- जिन संस्थाओं ने देश को 65 साल में बुलंदियों पर पहुंचाया, उन्हें सरकार बर्बाद कर रही है।
विपक्षी दल समेत कई नागरिक संगठन हुए शामिल
इस 'जन सरोकार-2019' मंच का मकसद एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत एकजुट करना है। समृद्ध भारत नाम की संस्था की ओर से आयोजित कराए जा रहे इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 200 से ज्यादा एनजीओ और नागरिक संगठनों ने हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक इन सभी ने मिलकर एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए तीन स्तर पर तैयारी की है।
Updated on:
06 Apr 2019 04:25 pm
Published on:
06 Apr 2019 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
