26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पितृपक्ष के दूसरे सोमवार गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शंख, झालर और मंत्रोच्चार से गूंजा चकराघाट

लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर आयोजित की जा रही गंगा आरती में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पितृपक्ष के दूसरे सोमवार शहर के विभिन्न वार्डों से महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग श्रद्धाभाव के साथ शामिल हुए। गंगा आरती के कारण चकराघाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 16, 2025

लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर आयोजित की जा रही गंगा आरती में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पितृपक्ष के दूसरे सोमवार शहर के विभिन्न वार्डों से महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग श्रद्धाभाव के साथ शामिल हुए। गंगा आरती के कारण चकराघाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा। शंख, झालर और मंत्रोच्चार से तालाब का किनारा गूंज उठा। चकराघाट पर किए गए सौन्दर्यीकरण कार्यों के कारण यह ऐतिहासिक स्थल नागरिकों के आकर्षण व श्रद्धा का केंद्र बन चुका है। सागर की धरोहर लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती का यह आयोजन नागरिकों को झील से जोड़ रहा है। समय-समय पर शहर के नागरिक यजमान बनकर गंगा आरती का पूजन कर रहे हैं। गंगा आरती में जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं वे आरती के 30 मिनट पहले आरती स्थल पर संपर्क कर यजमान बन सकते हैं।