बताया जा रहा है गांव के कई वार्डों में डायरिया ने पैर पसार लिया है। खासकर पटेल पारा, यादव पारा में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इन मोहल्लों में गंदगी का आलम है। इधर ग्राम सरपंच आशीष लहरे ने बताया कि गांव के दो-तीन वार्डो में उल्टी-दस्त की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य अमले ने गांव में कैंप लगाया है। गांव के सभी वार्डो में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया जा रहा है। गंभीर स्थिति जैसी कोई बात नहीं है।