11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2022: इस दिवाली धन का निवेश राशि अनुसार ही करें, लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होगी

- निवेश करने से पहले कुंडली की विवेचना अवश्य करनी चाहिए।

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 15, 2022

deepawali_investment.png

Diwali 2022: हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक दीपावली एक पांच दिवसीय त्यौहार है, यह मुख्य रूप से धन की देवी माता लक्ष्मी (दिवाली) को प्रसन्न करने का पर्व माना जाता है। वहीं ये भी सच है कि धन का उचित निवेश व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। ऐसे में धन का निवेश कई मायनों में आवश्यक माना गया है।

आज इस आधुनिक युग में हर कोई पैसे की महिमा से वाकिफ है, ऐसे में अपने भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए छोटे-बड़े निवेश व्यक्ति को समय आने पर विशेष लाभ प्रदान करते हैं। यहीं निवेश कई बार लोगों को आर्थिक संकटों से बचाते भी हैं, भविष्य में आने वाली अंजानी मुश्किलों से बचने के लिए ही लोग निवेश को लेकर गंभीर रहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न ये उठता है कि निवेश कहां और कब करें?

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस संबंध में ज्योतिषशास्त्र में इन प्रश्नों का हल भी बताया गया है। इसके तहत निवेश करने से पहले कुंडली की विवेचना अवश्य करानी चाहिए। क्योंकि राशि के साथ साथ ग्रहों की स्थिति ही यह संकेत देती है कि किस व्यक्ति को किस चीज से लाभ मिलने की संभावना सबसे अधिक है। अत: निवेश से पहले इन बातों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

राशि अनुसार करें निवेश (Invest According to Zodiac Signs)

1. मेष राशि (Aries)- मंगल की स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों के लिए निवेश के संबंध में जो बातें समाने आती हैं। उनके अनुसार मंगल को तकनीक, भूमि, भवन आदि का कारक माना गया है। ऐसे में मेष राशि के जातक इन चीजों में धन का निवेश कर सकते हैं।

2. वृषभ राशि (Taurus)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र की स्वामित्व वाली वृषभ के जातकों के लिए निवेश के संबंध में जो बातें समाने आती हैं। उसके अनुसार इस ग्रह को सुख सुविधाओं का कारक माना गया है इसके साथ ही ये लेग्जरी से जुड़ी चीजों, फैशन, मेकअप, फिल्म निर्माण, वस्त्र, शेयर बाजार आदि का भी कारक माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को निवेश से पहले इस संबंध में सोच समझ लेना चाहिए।

3. मिथुन राशि (Gemini)- बुध के स्वामित्व वाली इस राशि पर मुख्य रूप से बुध का प्रभाव देखने को मिलता है। बुध को वाणी, दवा, गोदाम, बिजनेस, त्वचा, लेखन, प्रकाशन आदि का कारक माना गया है। ऐसे में इस राशि के लोग बुध की कारक चीजों में निवेश कर सकते हैं।

4. कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, चंद्रमा को चांदी का भी कारक माना गया है। इसके अलावा ये पानी, मोती व बर्फ पर भी अपना आधिपत्य रखता है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को चंद्र से जुड़ी चीजों पर निवेश करते समय अवश्य विचार करना चाहिए।

5. सिंह राशि (Leo)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों के लिए निवेश के संबंध में जो बातें समाने आती हैं। उनके अनुसार सूर्य को सभी ग्रहों का अधिपति भी कहा गया है, सूर्य का संबंध गोल्ड यानि सोना से भी है। अत: निवेश के दौरान सूर्य से जुड़े पहलु पर भी आपको विचार करना चाहिए।

6. कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि का स्वामी का बुध है और बुध मुख्य रूप से वाणी, दवा, गोदाम, बिजनेस, त्वचा, लेखन, प्रकाशन आदि का कारक माना गया है। ऐसे में कन्या राशि के लोग बुध से जुड़ी चीजों पर भी निवेश के दौरान विचार करना चाहिए।

7. तुला राशि (Libra)- राशि चक्र के अनुसार तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र को सुख सुविधाओं का कारक माना गया है इसके साथ ही ये फैशन, मेकअप, फिल्म निर्माण, वस्त्र, शेयर बाजार व लेग्जरी आइटम आदि का भी कारक माना गया है। ऐसे में निवेश से पहले तुला राशि के जातकों को इस संबंध में भी विचार करना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। मंगल का संबंध भूमि, भवन, प्रोपर्टी आदि से होने के चलते वृश्चिक राशि के जातको को निवेश के मामले में मंगल का संबंधित चीजों पर विशेष तौर से विचार करना चाहिए।

9. धनु राशि (Sagittarius)- गुरु के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों के लिए निवेश के संबंध में जो बातें समाने आती हैं। उनके अनुसार गुरु का संबंध ज्ञान से है इसके अलावा पूजा पाठ, हवा, मंदिर आदि के कारक हैं। इसके अलावा अध्यापन, संपादन कार्य, इत्र,पीली वस्तुओं का व्यापार, आभूषण,स्टेशनरी, खाद्य उत्पाद, मक्खन, घी, मिष्ठान, संतरा, केला, हल्दी, पीले रंग के पुष्प, चना, दाल के साथ ही विद्यालय, कॉलेज, विधानसभा आदि से भी इनका विशेष नाता है। ऐसे में धनु राशि वालों को निवेश से पूर्व गुरु से संबंधित चीजों के बारे में भी अवश्य विचार करना चाहिए।

10. मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। और शनि मुख्य रूप से लोहे, लोहे से संबंधित वस्तुओं और काले पदार्थों के कारक माने जाते हैं। ऐसे में मकर राशि वालों को निवेश से पहले शनि से संंबंधित चीजों पर भी विचार कर लेना चाहिए।

11. कुंभ राशि (Aquarius)- शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ के जातकों के लिए निवेश के संबंध में जो बातें समाने आती हैं। उनके अनुसार शनि चूंकि मुख्य रूप से लोहे, लोहे से संबंधित वस्तुओं और काले पदार्थों के कारक हैं,अत: निवेश के दौरान कुंभ राशि के जातकों को इस चीजों पर भी विचार करना चाहिए।

12. मीन राशि (Pisces)- मीन राशि के स्वामी देव गुरू बृहस्पति हैं। ऐसे में गुरु को मुख्य रूप से विद्या का कारक माना जाता है। इस कारण निवेश के दौरान मीन राशि के जातकों को इससे जुड़ी जैसे विद्यालय, कॉलेज जैसे स्थितियों पर अवश्य विचार करना चाहिए। इसके अतिरिक्त गुरु का संबंध पूजा पाठ, हवा, मंदिर आदि के साथ ही अध्यापन, संपादन, इत्र,पीली वस्तुओं, आभूषण,स्टेशनरी, खाद्य उत्पाद, मक्खन, घी, मिष्ठान, संतरा, केला, हल्दी, पीले रंग के पुष्प, चना आदि से भी इनका विशेष नाता है।

नोट:ध्यान रखें इस पूरे निवेश के मामले में आपकी कुंडली भी अत्यंत खास होती है। ऐसे में कुंडली में शुभ, बलिष्ठ व आय से जुड़े ग्रहों को देखा जाना चाहिए। और फिर उसके आधार पर ही फैसला लेना चाहिए।