
दीपावली पर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। यूं तो ज्योतिषशास्त्र में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, लेकिन कुछ कारगार उपाय भी बताए गए हैं जिनसे माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी जिस व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाती हैं उस व्यक्ति को सुथ-समृद्धि, ऐश्वर्य प्रदान करती हैं। मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति को धन वृद्धि के लिए लक्ष्मी जी द्वारा बताए गए अचूक उपाय करना चाहिए। इस उपायों को करने से धन वृद्धि जरुर होती है...आइए जानते हैं उपाय
1. शास्त्र के अनुसार यदि आप पर्स में इन चीज़ों को रखते हैं, तो आपके पास धन की कभी कमी नहीं होती है। आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा और हमेशा आपको जरूरत के अनुसार पैसा देता रहेगा।
मां लक्ष्मी की तस्वीर, पीपल के पत्ते, लाल रंग का कागज, चावल के दाने
2. देवी लक्ष्मी द्वारा बताया गया है की जिस व्यक्ति के पास अधिक धन हो उस व्यक्ति को अपने धन को किसी व्यवसाय में लगा देना चाहिए।
3. देवी लक्ष्मी द्वारा बताई गई है दूसरी बात यह है की कम धन हो तो कृषि के कार्यों में लगाना चाहिए।
4. वहीं आखिरी और तिसरी बात लक्ष्मी जी द्वारा बताई गई है की यदि किसी व्यक्ति के पास धन की कमी होतो उसे धन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नौकरी करके धन अर्जित करना चाहिए।
5. धन को पाने के लिए शांतिप्रियता, स्वच्छता और पवित्रता को अपनाने पर जोर दिया गया है। जिसके लिए दरिद्रता यानी मन, वचन, कर्म में बुराईयों से दूर रहकर पवित्र आचरण, विचार और परिश्रम के द्वारा धन कमाया जाए।
Updated on:
4 Nov 2018, 12:32 PM IST
Published on:
4 Nov 2018, 12:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.