
मंगल दोष दूर करने के लिए मंगलवार को करें ये 5 उपाय
नौ ग्रह कुंडली के विभिन्न भावों का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपने-अपने स्वभाव अनुसार उन भावों को प्रभावित करते हैं। इन्हीं के आधार पर ज्योतिष विद्या में कुंडली को विभिन्न दोषों से ग्रस्त भी पाया जाता है, जिनमें से मंगल दोष भी एक है। इससे प्रभावित व्यक्ति को मांगलिक कहा जाता है। ज्योतिष विद्या में जो लोग अपनी पकड़ रखते हैं वे बड़ी आसानी से किसी व्यक्ति की कुंडली देखकर ये बता सकते हैं कि संबंधित व्यक्ति का मंगल कितना भारी है, कितना लाभदायक या नुकसानदायक हो सकता है।
यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विवाह में देरी से होता है या बहुत जल्दी हो जाता है। धन के संबंध में भी काफी समस्याएं चलती रहती हैं, घर-जमीन-जायदाद को लेकर तनाव झेलना पड़ता है। भूमि से संबंधित काम करने वाले लोगों को मंगल सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। प्रापर्टी के सौदे या व्यवसाय पर मंगल का सीधा असर होता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में है और आप मंगल के अशुभ प्रभावों से ग्रसित हैं तो मंगलवार को इन उपायों से आप मंगल को शांत कर सकते हैं। इन उपायों से मंगल देव आपकी परेशानियां दूर कर सकते हैं।
कुंडली के बीना ऐसे जाने व्यक्ति को है मंगल दोष
1.ज्यतिष के अनुसार जिन व्यक्तियों की आंखें या मुंह पूरे बंद ना होते हों, सामने देखने पर भी उसकी आंखों का कॉर्निया ऊपर की तरफ दिखता हो, तो ऐसा व्यक्ति अवश्य ही मंगल दोष से पीड़ित होता है।
2.भारी मांगलिक व्यक्ति जिस घर में रहता है उस घर में बिजली का सामान अक्सर खराब हो जाता है। स्वयं वह व्यक्ति रक्त संबंधित बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
3.ऐसा कहा जाता है की 28वें वर्ष में मंगल देव शुभ फल जरूर देने लगते हैं लेकिन ये भी इस बात पर निर्भर करता है कि वे आपकी कुंडली के कौन से भाव को देख रहे हैं, इसके अलावा उनकी प्रत्यंतर दशा, अंतर दशा भी बहुत हद तक मायने रखती है।
मंदल दोष दूर करने के सरल उपाय
मंगलवार को रखें व्रत
वानरों को गुड़ और चना खिलाएं
मंगलवार के दिन हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर उसका टीका करना चाहिए और वानरों को गुड़ और चना खिलाना चाहिए।
सुंदरकांड का पाठ
सुंदरकांड का पाठ, हनुमानाष्टक मंत्र और बजरंग बाण का जाप करना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार के दिन किसी लाल वस्त्र में मसूर की दाल को लपेटकर भिखारी को दान करनी चाहिए।
लाल पत्थर
मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति अगर स्वयं अपने घर का निर्माण करवाता है तो उसे लाल रंग के पत्थर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
जल्दबाजी मेें निर्णय न लें
साथ ही ये बहुत जरूरी है कि हर चीज में जल्दबाजी करने का स्वभाव होने के बावजूद आपको बिना सोचे-समझे निर्णय लेने से बचना चाहिए। मंगल दोष व्यक्ति को जल्दबाज बनाता है, आपको अपने विवेक से इस कमी को पार करना चाहिए।
घर में लाल पौधे लगाएं
मंगलदोष से पीडित व्यक्ति के लिए अपने घर की बालकनी या परिसर के भीतर लाल रंग के फूल वाले पौधे लगवाना और उनकी सेवा करना बहुत अच्छा होगा
हनुमान जी की कृपा
हनुमन आराधना एक रामबाण है जो आपको सभी कष्टों से उबार सकती है। क्योंकि हनुमान जी को अष्ट सिद्धियों और नव निधियों का स्वामी माना जाता है। माना जाता है कि अगर इनकी कृपा हो तो कोई भी ग्रह अपको कष्ट नहीं पहुंचा सकता।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
