
भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली (photo - EspncricInfo)
Team India Squad for Zimbabwe Tour 2026: जिम्बाब्वे दौरे से संजू सैमसन के ड्रॉप होने के बाद गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है। इसके अलावा टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को भी बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम हराने में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके लिए सोमवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया।
इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। लेकिन संजू सैमसन को बाहर कर प्रभसिमरन सिंह को शामिल कर लिया गया। इसके अलावा रिंकू सिंह की भी वापसी हो गई है, जिन्हें टी20 वर्ल्डकप 2026 से ठीक पहले टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने PTI को बताया कि सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के लिहाज से ये फैसला लिया गया है।
इस फैसले के बाद गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है। इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जब उन्होंने संजू सैमसन के टीम से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए थे। गंभीर ने कहा था कि बड़ा अजीब लगता है जब संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलती और आईपीएल की टीमें उनका खुले दिल से स्वागत करने के लिए तैयार रहती हैं।
6 साल पहले किया गया गंभीर का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर करने के पहले भी दोनों की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें शायद गंभीर बता रहे हैं कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ेगा।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा।
Updated on:
07 Jul 2026 03:10 pm
Published on:
07 Jul 2026 03:10 pm
