
,,
29 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रही है। नवरात्रि के नौवे दिन नवरात्रि का आखिरी दिन होता है, जिसमें शक्ति की आराधना और कन्या पूजन किया जाता है। नवमी के बाद दशहरे के दिन रावण दहन और दुर्गा विसर्जन किया जाता है। इस बार दशहरा 8 अक्टूबर, मंगलवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन रावण दहन किया जाने की परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व देशभर में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरे दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की 10वीं तिथि को दशहरा मनाया जाता है। दशमी तिथि को यह पर्व बहुत उल्लास के साथ मनाया जाता है। दशहरा यानि विजयादशमी का पर्व देश के कई हिस्से में मनाया जाता है। आइए जानते हैं दशहरा पूजा विधि और पूजन सामग्री...
दशहरा शुभ मुहूर्त - 8 अक्टूबर 2019
दशमी तिथि आरंभ- 7 अक्टूबर 12:37 दशमी तिथि समाप्त 8 अक्टूबर- 14:50
दशहरा पूजा सामग्री
-खीर पूरी आपके बहीखाते
दशहरा पूजा विधि
दशहरे के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद गेहूं या चूने से दशहरा प्रतिमा बनाएं और साथ ही गाय के गोबर के 9 गोले बनाएं और गोबर से दो कटोरियां बनाएं। एक कटोरी में कुछ सिक्के रखें दूसरे में रोली, चावल, फल और जौ रखें। इसके बाद पानी, रोली, चावल, फूल और जौं को साथ पूजा प्रारंभ करें।
दशहरा प्रतिमा को केले, मूली, ग्वारफली, गुड़ और चावल अर्पित करें और धूप, दीप लगाएं। पूजा के बाद गोबर की कटोरी से सिक्के निकाल कर सुरक्षित जगह रख दें। रावण दहन के पश्चात् सोना पत्ती का वितरण करें और घर के बड़े और रिश्तेदारों को का आशीर्वाद लें।
Published on:
27 Sept 2019 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
