24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की खरीदी कर लौट रहीं युवतियों को आयशर ने मारी टक्कर, एक की मौत

सहेलियां स्कूटर से गिरी थी और आइशर एक के कंधे पर से गुजरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shyam Kumar Awasthi

•

Updated: 10 May 2023, 12:26 PM IST

शादी की खरीदी कर लौट रहीं युवतियों को आयशर ने मारी टक्कर, एक की मौत

शादी की खरीदी कर लौट रहीं युवतियों को आयशर ने मारी टक्कर, एक की मौत

ओंकारेश्वर. मंगलवार खरगोन जिले के लिए हादसों का दिन रहा। जिले के बड़वाह में मुख्य मार्ग पर ओंकारेश्वर की एक युवती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।
ओंकारेश्वर से 18 किलोमीटर दूर बड़वाह के नर्मदा मार्ग पर स्कूटी सवार तीन युवतियां असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में पीछे से आ रहे आयशर वाहन का पहिया 19 वर्षीय युवती के कंधे पर चढ़ गया। वहां मौजूद लोगो ने किसी तरह युवती को पहिए से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवती को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया ा। चेहरे एवं कंधे पर अधिक चोट आने से युवती को बड़वाह शासकीय अस्पताल से इंदौर रैफर किया जा रहा था। लेकिन इसके पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार शाम करीब 5-30 बजे की है। ओंकारेश्वर निवासी राजनंदनी पिता राजू सोलंकी अपने दो अन्य सहेलियों निधि पिता मंगल वर्मा(19)एवम नेहा पिता मंगल वर्मा(23) के साथ बड़वाह सहेली की शादी की खरीदी करने आई थी।
इसी दौरान जब लौट रही थी तो सत्कार ढाबे के पास उनका वाहन असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में दो अन्य सहेलियां एक तरफ तो वही राजनंदनी सड़क पर ही गिर गई। पीछे से आ रहे आयशर वाहन ने अपने गति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।लेकिन इसके बावजूद पहिया सड़क पर पड़ी राजनंदनी के कंधे पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने पहिये में दबी राजनंदनी को किसी तरह बाहर निकाला ।वहां से गुजर रहे टैक्सी चालक नारायण आंवले ने घायल राजनंदनी को बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक एवं स्टाफ ने तत्काल राजनंदनी का उपचार किया। हालांकि गंभीर चोट आने के कारण राजनंदनी को सिविल अस्पताल बड़वाह से इंदौर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।लेकिन इसके पहले ही राजनंदनी ने दम तोड़ दिया । वही नेहा एवम निधि दोनो बहनों को भी इस हादसे में मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है की तीनों सहेलियां शादी की खरीदी के लिए बड़वाह गये थे।
शादी की खरीदी के लिए आए थे बड़वाह
इस हादसे में घायल नेहा की शादी अगले माह जून में होने वाली थी। इसी के चलते नेहा अपनी बहन निधि एवं सहेली राजनंदनी के साथ बड़वाह खरीददारी करके लौट रही थी । निधि गाड़ी चला रही थी। हालांकि निधि के अनुसार पीछे से टक्कर लगने पर स्कूटी गिरी थी।