
Entertainment: Salman Khan की मूवी सिकंदर का पोस्टर
Entertainment: मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अभिनीत फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म सिकंदर के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया है। (Bollywood) प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सिकंदर का पोस्टर साझा करते हुये कहा, "हमारे सभी प्यारे फैंस, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सिकंदर को जो प्यार मिला है, उसके बाद हम साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर आपके लिए एक छोटा सा तोहफा लाए हैं! 27 फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है! हमारे साथ बने रहें।''हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म सिकंदर का टीजर जारी किया था और अब नया पोस्टर सलमान खान (Salman Khan) के जोशीले लुक की झलक दिखाता है, लेकिन फिल्म के निर्माता अभी भी कहानी के कई हिस्सों को छुपाए हुए हैं जिससे उत्साह बरकरार रहे। (Bollywood) गौरतलब है कि सलमान खान (Salman Khan) आगामी ईद पर 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए.आर. मुरुगदॉस निर्देशित फिल्म सिकंदर ईद के अवसर पर रिलीज़ होगी।
Entertainment: मुंबई. (Bollywood) फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने कहा कि फिल्म 'अग्निपथ' के नहीं चलने पर उनके पिता यश जौहर का दिल टूट गया था। करण जौहर (Karan Johar) ने कोमल नाहटा के पॉडकास्ट गेम चेंजर्स में फिल्म अग्निपथ पर चर्चा के दौरान कहा, असल में मेरे पिता का दिल टूट गया था जब 'अग्निपथ' नहीं चली। भले ही (Bollywood) फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली, हर किसी ने कहा कि यह अमित जी का बेस्ट परफॉर्मेंस था, और फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। यह मेरे पिता के लिए बहुत दुखद था। (Bollywood) करण (Karan Johar) ने कहा, मैंने सोचा कि उनकी याद में मुझे इस फिल्म को दोबारा बनाना चाहिए और उम्मीद थी कि यह अच्छा करेगी। और ऐसा हुआ भी।
Entertainment: मुंबई. फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का गाना सांवरिया जी रिलीज़ हो गया है। गोरी है कलाइयाँ और इक वारी के बाद, मेरे हसबैंड की बीवी एक और धमाकेदार गाना सांवंरिया जी रिलीज हो गया है। इस गाने में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के बीच मनोरंजक मुकाबला दिखाया गया है, जहां दोनों अर्जुन कपूर को जीतने के लिए आमने-सामने हैं। यह गाना उनकी मज़ेदार नोकझोंक और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे को बखूबी दर्शाता है। (Bollywood) सांवरिया जी एक पेप्पी और एनर्जेटिक गाना है, जो पूरी तरह से बॉलीवुड फ़ील से भरपूर है। इसे सोहेल सेन और वर्षा सिंह धनोआ ने गाया है, जबकि इसके बोल मुदस्सर अज़ीज़ ने लिखे हैं। (Bollywood) संगीत भी सोहेल सेन ने ही दिया है, जिन्होंने प्रतिक लालजी के साथ इस ट्रैक का प्रोडक्शन और अरेंजमेंट किया है। (Bollywood) फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शक्ति कपूर, डिनो मोरिया, और हर्ष गुर्जराल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। (Bollywood) वाशु भगनानी और पूजा फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, और दीपशिखा देशमुख निर्मित, फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी 2025को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Entertainment: मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) के पसंदीदा पावर कपल, ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। ऋचा चड्ढा और अली फज़ल कल एक बड़ी घोषणा करने के लिए तैयार हैं। (Bollywood) ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगहों पर पसंद किये जाने जाने वाले इस जोड़े ने अब एक रहस्यमय लेकिन मनमोहक इंस्टाग्राम वीडियो के साथ लोगों को आकर्षित किया है। (Bollywood) अली फजल ने इंस्टग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अली और ऋचा कुछ रोमांटिक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें बैकग्राउंड में आकर्षक गाना चाबी खो जाए बज रहा है। कैप्शन में लिखा गया है थोड़े रोमांस के लिए तैयार हैं? कल घोषणा कर रहे हैं! (Bollywood) ऋचा और अली अपने प्रशंसकों को उत्साहित रखना जानते हैं। अब सभी की निगाहें कल होने वाले बड़े खुलासे पर टिकी हैं।
Updated on:
18 Feb 2025 05:40 pm
Published on:
18 Feb 2025 05:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
