
Entertainment: फिल्म सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव का पोस्टर
Entertainment: मुंबई. अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के साथ मिलकर फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का थिएट्रिकल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव एक सच्ची कहानी से प्रेरित है और महाराष्ट्र के छोटे से शहर मालेगांव की पृष्ठभूमि पर बनी है। यह नासिर शेख नाम के एक शौकिया फिल्म निर्माता की जिंदगी पर आधारित है, जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस छोटे से कस्बे को फिल्म निर्माण के जुनून के केंद्र में बदलकर पुनर्जीवित करता है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, "सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव सपनों और संकल्प का उत्सव है। ऐसी भावनाएँ जिनसे हर कोई जुड़ सकता है। हम अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ के साथ सहयोग करके इस प्रेरणादायक कहानी को सिनेमाघरों तक लाने के लिए उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों को गहराई से छूएगी और लाखों लोगों तक पहुंचेगी।
Entertainment: फ़िल्म निर्माता फरहान अख्तर ने कहा कि एक फिल्म निर्माता के रूप में, हमारा लक्ष्य हमेशा ऐसी सार्थक फिल्में बनाना रहा है, जो न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के दर्शकों से जुड़ सकें। सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो यह दिखाती है कि कोई भी सपना बड़ा नहीं होता, यदि उसे साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की जाए। अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ के साथ इस अविश्वसनीय प्रोजेक्ट को साकार करने का अवसर पाकर हम बेहद उत्साहित हैं। फ़िल्म निर्माता ज़ोया अख्तर ने कहा कि मैं एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ के साथ इस प्रेरणादायक कहानी को साकार करने के लिए सहयोग करके उत्साहित हूँ। एक ऐसी कहानी जो इस बात का जश्न मनाती है कि किसी भी परिस्थिति में कला सृजन की मानवीय इच्छा कभी नहीं रुकती। सुपरबॉयज़ को दुनियाभर की स्क्रीनिंग में जो अपार प्रेम मिला है, वह इस बात की पुष्टि करता है कि यह भावना कितनी सार्वभौमिक है।
Entertainment: फ़िल्म की निर्माता रीमा कागती ने कहा कि सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव एक ऐसी कहानी है, जो संघर्ष करने वालों की शक्ति और सिनेमा के जादू को दर्शाती है। सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है। इसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, ज़ोया अख्तर, और रीमा कागती हैं। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है और इसकी पटकथा वरुण ग्रोवर ने लिखी है। इस फिल्म में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, अनुज सिंह दुहान, साकिब अयूब, पल्लव सिंह, मंजीरी पुपला, मुस्कान जाफरी और ऋद्धि कुमार जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की शानदार टोली शामिल है। सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव 28 फरवरी को भारत, अमेरिका, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत दिल चाहता है जैसी बेहतरीन फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को ऋतिक, अमिताभ, प्रिटी जिंटा अभिनीत लक्ष्य, शाहरुख अभिनीत डॉन, डॉन-2, फरहान, अर्जुन रामपाल अभिनीत रॉक ऑऩ, रॉक ऑऩ-2, रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर गली बॉयज, प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा स्टारर मडगांव एक्सप्रेस, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह स्टारर जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। एक्सेल की अधिकांश फिल्में युव सेंट्रिक रही हैं। साथ ही, फरहान को एक अच्छी कहानी चुनने का गुर अपने पिता जावेद अख्तर से विरासत में मिला है। कई बार फिल्म के एग्जीक्यूशन में कमी हो सकती है, लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को ना छुए ऐसा कम ही हुआ है। ऐसे में एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई पेशकश लोगों को एक अलग तरह की कहानी को अच्छी तरह से परोसेगी ये ही उम्मीद की जा सकती है।
Updated on:
12 Feb 2025 06:26 pm
Published on:
12 Feb 2025 06:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
