6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aashram 3 Part 2 में होगा खेला, पम्मी ने पकड़ा भोपा स्वामी का हाथ, धांसू टीजर रिलीज

Aashram 3 Part 2 Teaser Out: इंडिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम सीजन 3 - पार्ट 2' का धांसू टीजर रिलीज कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 12, 2025

Aashram Season 3 Part 2 Teaser Release: इंडियाज बिगेस्ट पॉपुलर सीरीज 'आश्रम सीजन 3 - पार्ट 2' का टीजर (Aashram 3 Part 2) फिल्म मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। "एक बदनाम आश्रम" के निर्माता फैंस को एक और मजेदार सीजन देने के लिए तैयार हैं। दर्शक अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर धमाकेदार टीजर देख सकते हैं। चलिए अब आपको टीजर की कुछ खास बातें बताते हैं।

पम्मी और भोपा स्वामी ने पकड़ा एक दूसरे का हाथ

टीजर की शुरुआत होते ही एक गाना बैकग्राउंड में बजता है। “दुनिया में लोगों को धोखा कभी हो जाता है…आँखों ही, आँखों में”, इसके बाद पम्मी का प्यार और सुहागरात अवतार के बाद फरेबी वाला खतरनाक अंदाज देखा जा सकता है।

टीजर की सबसे खास बात यह है कि बाबा निराला से प्यार का षड्यंत्र रचने के बाद पम्मी, भोपा स्वामी की हाथ पकड़ते नजर आई। ऐसे में अब देखना होगा क्या पम्मी बाबा निराला और भोपा स्वामी के बीच मतभेद कर पाती है या नहीं।

इसके अलावा टीजर में बाबा निराला के सत्ता में फिर से उभरने, उनके अनुयायियों की अटूट वफादारी और उनके करीबी लोगों के बीच बेचैन करने वाले तनाव की एक झलक दिखाई गई है। जहां सतह के नीचे रहस्य सुलग रहे हैं और पुराने विश्वासघात सामने आने का खतरा है, वहीं नया अध्याय विश्वासघात, बदला और मुक्ति की रोमांचक गाथा में एक नया खंड पेश करता है।

यह भी पढ़ें: Hina Khan के कैंसर पर संदेह, उठे कई सवाल

बॉबी देओल ने किया खुलासा

बाबा निराला के रूप में अपने सफर पर विचार करते हुए, बॉबी देओल ने खुलासा किया, "बाबा निराला का सफर अविश्वसनीय रहा है और पिछले कुछ वर्षों में इस फ्रेंचाइजी को जितना प्यार मिला है, वह वाकई बहुत बढ़िया है। मैं दर्शकों को नेक्स्ट पार्ट को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इस बार खेल में दांव न केवल अधिक हैं बल्कि स्टोरी अधिक साहसिक और डेंजरस है, इस कहानी में रहस्य और भी गहरे हैं।”

यह भी पढ़ें: तहलका मचाने आ गई क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘Suzhal- The Vortex’ सीजन 2, जानें रिलीज डेट

शो के निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने कहा …

"एक बदनाम आश्रम" के आगामी सीजन के बारे में बात करते हुए, Amazon MX Player के प्रमुख अमोघ दुसाद ने साझा किया, "एक बदनाम आश्रम को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। जल्द ही आने वाले नए एपिसोड के साथ, हम एक विस्फोटक अध्याय के साथ सीमा को आगे बढ़ा रहे हैं जो धारणाओं को चुनौती देता है और अनियंत्रित शक्ति के परिणामों की खोज करता है।"

शो के निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने कहा, "एक बदनाम आश्रम ने विश्वास, शक्ति और शोषण के बीच के अंधेरे अंतर को उजागर करके समाज को सफलतापूर्वक आईना दिखाया है। तीन सीज़न के दौरान, प्रतिक्रिया अभूतपूर्व रही है, जो साबित करती है कि वास्तविकता में निहित कहानियाँ दूर-दूर तक गूंजती हैं। नए सीज़न के साथ, हम और भी परतें खोल रहे हैं।

बता दें अब तक मेकर्स ने रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।