25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा: लापरवाही पर सख्ती, अब 6 मार्च तक हर हाल में भरने होंगे सत्रांक

प्रदेश में चल रही प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र कक्षा-8 और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा-5 की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं ने प्रदेश के सभी डाइट प्राचार्यों को सात सूत्रीय अति आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सत्रांक प्रविष्टि के […]

less than 1 minute read
Google source verification
Fifth-eighth board exams: Strict action against negligence, now session numbers must be filled by March 6 at any cost

Fifth-eighth board exams: Strict action against negligence, now session numbers must be filled by March 6 at any cost

  • पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं ने जारी किए निर्देश
  • ऑफलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों का विवरण होगा अपडेट

प्रदेश में चल रही प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र कक्षा-8 और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा-5 की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं ने प्रदेश के सभी डाइट प्राचार्यों को सात सूत्रीय अति आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सत्रांक प्रविष्टि के कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में केवल 51.28 प्रतिशत विद्यार्थियों के ही सत्रांक ऑनलाइन भरे जा सके हैं। इसे लेकर विभाग ने नाराजगी जताई है।

इन 3 अहम बिंदुओं पर रहेगा फोकस

विद्यालयों को कक्षा 5वीं व 8वीं के सत्रांक 6 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करने होंगे। सर्वर लोड से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की सलाह दी है। यदि कोई छात्र विशेष कारणों से ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हुआ है, तो उसका विवरण सीबीईओ लॉगिन से 24 फरवरी तक ऑनलाइन अपडेट करना अनिवार्य है। आवेदन पत्रों में तृतीय भाषा या अन्य किसी भी प्रकार का संशोधन अब 6 मार्च तक सीबीईओ लॉगिन के जरिए किया जा सकेगा।

मूल्यांकन केंद्रों पर 'मोबाइल' बैन, उड़नदस्ते करेंगे जांच

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर भी सख्ती बढ़ाई गई है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरपुस्तिका जांचने के दौरान कोई भी कर्मचारी या शिक्षक मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग नहीं करेगा। जिला स्तरीय उड़नदस्ते अब परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ मूल्यांकन केंद्रों का भी औचक निरीक्षण करेंगे।