
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों का फड़कना शुभ और अशुभ संकेत देता है। कहा जाता है की मानव शरीर काफी संवेदनशील होता है, इसलिए व्यक्ति के साथ जब भी कुछ अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो शरीर खुद संकेत देने लगता है। हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जो आपको जानने में मदद करेंगे की कौन से अंग का फड़कना आपके लिए शुभ है और कौन से अंग का फड़कना अशुभ।
अंगों के फड़कने के शुभ संकेत
1. किसी व्यक्ति के माथे पर अगर हलचल होती है तो उसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है वहीं कनपटी के पास फड़कन पर धन लाभ होता है।
2. पुरुष के शरीर का दाएं भाग फड़कता है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं महिलाओं का बायां हिस्सा फड़कने में खुशखबरी मिलती है।
3. अगर व्यक्ति की दाईं आंख फड़कती है तो यह इस बात का संकेत है कि उसकी सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं और बाईं आंख में हलचल अच्छी खबर मिलने का संकेत है।
4. व्यक्ति के दोनों गाल एक साथ फड़कने पर धन लाभ की संभावना बढ़ती है।
5. किसी इंसान के होंठ फड़कना उसके जीवन में नए दोस्त के आने का संकेत होता है।
6. व्यक्ति का दाया कन्धा फड़कता है तो यह अत्याधिक धन लाभ होने का संकेत है, वहीं बाएं कंधे के फड़कने का संबंध जल्द ही मिलने वाली सफलता से होता है।
7. अगर आपकी बाईं कोहनी में फड़कन होती है तो यह बताता है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा और ओहदा बढ़ने वाला है।
8. व्यक्ति की बाईं जांघ के फड़कने से उसे धन लाभ होता है।
9. गले का फड़कना भी एक अच्छा संकेत माना जाता है, क्योंकि यह आपके लिए खुशहाली, सम्मान और आराम लाने वाला है।
10. सिर का मध्य भाग फड़कने से धन प्राप्ति होती है और परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है।
11. अगर आपको अपनी भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है।
12. स्त्री की बांईं आंख चारो ओर से फड़कने लगे तो विवाह के योग बनते हैं।
13. किसी व्यक्ति की नाक फड़फड़ाती हो तो उसके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी हातेी है।
14. यदि व्यक्ति की तालु फड़के तो उसे धन की प्राप्ति होती है।
15. किसी व्यक्ति के हाथ की हथेली में फड़फड़ाहट हो तो ये शुभ होता है, उसे आने वाले समय में शुभ सपंदा की प्राप्ति होती है।
अंगों के फड़कने के अशुभ संकेत
1. यदि कीसी पुरुष के शरीर का बायां भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। जबकि महिलाओं का दाएं हिस्सा फड़कने पर बुरी खबर सुनाई दे सकती है।
2. व्यक्ति के दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो यह किसी के साथ आपकी बड़ी लड़ाई को दर्शाता है।
3. अगर आपकी हथेली में हलचल होती है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या में घिरने वाले हैं
4. अगर आपकी दाईं कोहनी फड़कती है तो यह भविष्य में किसी के साथ बड़ी लड़ाई होने का संकेत देता है।
5. पीठ के फड़कने का अर्थ है कि आपको बहुत बड़ी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है।
6. दाई जांघ फड़कती है तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।
7. स्त्री की बायीं आंख का फड़कना वियोग का लक्षण है।
8. यदि नाक की जड़े फड़के तो लडा़ई झगड़ा होने की संभावना रहती है।
9. यदि बांया तालु फड़के तो व्यक्ति को जेल यात्रा करनी पड़ सकती है।
10. यदि किसी व्यक्ति की गर्दन बांयी तरफ से फड़कती हो तो धन हानि होने की आशंका दर्शाता है।
11. जहां कमर की दाहिनी ओर की फड़फड़ाहट किसी विपदा का संकेत देती है।
12. हथली के किसी काने में फडफ़डा़हट हो तो निकट भविष्य में व्यक्ति किसी विपदा में फसं सकता है।
13. किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ का अंगूठा फड़फड़ाये तो उसकी अभिलाषा पूर्ति में विलबं होता है।
14. व्यक्ति की दाहिने हाथ की कोहनी का फड़फड़ाना किसी झगड़े का संकेत देती है।
15. छाती के दाहिनी ओर फडफ़डा़हट हो तो विपदा का संकेत, बांयी ओर फड़फड़ाहट हो तो जीवन में सघंर्ष और छाती में फड़फडाहट होना मित्र से मिलने की सूचना को दर्शाता है।
