25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

राज्यपाल बागड़े बोले, भारतीय संस्कृति दुनिया में बेमिसाल

भीलवाड़ा। भारत विविधता से भरा देश है, लेकिन अनेकता के बावजूद यहां एकता है। भारतीय संस्कृति दुनिया में बेमिसाल है। यहां देवो धर्म पर अटूट निष्ठा है और नैतिक मूल्य एवं विश्वास पर सारा जहां नतमस्तक है। यह बात राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कही।

Google source verification

भीलवाड़ा। भारत विविधता से भरा देश है, लेकिन अनेकता के बावजूद यहां एकता है। भारतीय संस्कृति दुनिया में बेमिसाल है। यहां देवो धर्म पर अटूट निष्ठा है और नैतिक मूल्य एवं विश्वास पर सारा जहां नतमस्तक है। यह बात राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने रविवार रात हरणी महादेव रोड के रामेश्वरम में महेश नवमी के अवसर पर श्रीनगर माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम एवं सत्कार ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित हास्य हंगामे कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कही।

उन्होंने भीलवाड़ा की कपड़ा व कपास मंडी एवं उसकी देश दुनिया में पहचान की सराहना की। उन्होंने देश के आर्थिक विकास में माहेश्वरी समाज की भूमिका की भी प्रशंसा की।

बागड़े ने कहा कि “महेश नवमी महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि माहेश्वरी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत का प्रतीक है। समाज संख्या में भले ही सीमित हो, लेकिन देश और विदेश में अपनी औद्योगिक क्षमता और सामाजिक संगठन के लिए विख्यात है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की वंदना एवं राष्ट्रगान से हुई।

माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को शॉल ओढ़ाया और भगवान श्रीनाथ जी तस्वीर भेंट की। बागड़े ने कार्यक्रम में कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को उद्योगपति रामपाल सोनी ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, एडीएम प्रतिभा देवठिया, राधेश्याम समदानी, कैलाश कोठारी, केदार गगरानी, संजय जागेटिया, प्रदीप लाठी, महावीर समदानी, अ​भिजीतसारड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन जगदीश प्रसाद कोगटा ने किया।