15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हलहरिणी अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, भगवान शिव की राशि अनुसार पूजा से मिलेगा मनवांछित फल

इस बार हलहरिणी अमावस्या पर बन रहा है विशेष संयोग

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jun 29, 2019

halharini amavasya

हलहरिणी अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, भगवान शिव की राशि अनुसार पूजा से मिलेगा मनवांछित फल

आषाढ़ मास की अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है। धर्म ग्रंथों में अमावस्या ( amavasya ) पर स्नान, दान, श्राद्ध व व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस अमावस्या के दिन हलहरिणी अमावस्या ( halharini amavasya ) आती है। इस साल यह अमावस्या 2 जुलाई को पड़ रही है। इस अमावस्या के दिन किसान अपने हल सहित सभी खेती में उपयोगी यंत्रों की पूजा करते हैं। इसी कारण इसे हलहरिणी अमावस्या कहा जाता है।

इस बार हलहरिणी अमावस्या पर एक विशेष संयोग बन रहा है क्योंकि इस दिन भौमवती अमावस्या का योग भी बर रहा है क्योंकि इस दिन मंगलवार है और इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। राशि अनुसार ( rashi anusar upay ) किया गया पूजन बहुत अधिक फल प्रदान करेगा और इसके अऩुरूप फल भी प्राप्त होगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों को कैसे करना है शिव पूजन....

मेष राशि- इस राशि वाले जातकों को शिव जी को गुड़ चढ़ाना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- इस राशि वाले जातकों को दही से शिव जी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- इस राशि वाले जातकों को गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करना चाहिए।

कर्क राशि- इस दिन कर्क राशि वाले जातक कच्चे दूध और पानी से शिव जी का अभिषेक करें।

सिंह राशि- इस राशि वाले जातक इस दिन शिव को खीर का भोग लगाएं।

कन्या राशि- इस दिन आप भगवान शंकर को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

तुला राशि- इस राशि वाले जातक इस दिन कच्चे दूध से शिव जी का अभिषेक करें।

धनु राशि- इस दिन इस राशि वाले जातक पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि- इस दिन आप शिव जी को गुलाब के फूल च़ढ़ाएं।

मकर राशि- इस राशि वाले जातक इस दिन शिव को नारियल का जल चढ़ाएं।

कुंभ राशि- इस राशि वाले जातक शिवजी का सरसों के तेल से अभिषेक करें।

मीन राशि- इस राशि वाले जातक इस दिन केसर युक्त दूध से शिव का अभिषेक करें।