16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा : पति की प्रेमिका का जुलूस निकाल थाने पहुंची महिला, पिटाई भी की

शहर के कैंट थाना क्षेत्र में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। महिला ने पति को अपनी प्रेमिका से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वह आवेश में दो अन्य महिलाओं के साथ पति की प्रेमिका के घर पहुंची, जहां पहले तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और इसके बाद तीनों महिलाएं उसका जुलूस निकालकर थाने पहुंचीं।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

Jun 30, 2024

महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा

महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा

कैंट थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दोनों की शिकायत पर दर्ज किया मामला, यहां जिला न्यायालय में शादी के लिए मना करने पर युवती के साथ मारपीट

सागर. शहर के कैंट थाना क्षेत्र में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। महिला ने पति को अपनी प्रेमिका से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वह आवेश में दो अन्य महिलाओं के साथ पति की प्रेमिका के घर पहुंची, जहां पहले तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और इसके बाद तीनों महिलाएं उसका जुलूस निकालकर थाने पहुंचीं। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

- स्टेशन पास रहतीं हैं दोनों महिलाएं

पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास स्थित कछियाना मोहल्ला निवासी महिला को अपने पति का किसी महिला के साथ चक्कर चलने का शक था। गुरुवार को उसने पति को प्रेमिका के साथ बात करते हुए पकड़ लिया। यह देख वह आगबबूला हो गई। महिला ने पहले तो पति की प्रेमिका की जमकर धुनाई की और फिर से उसे पैदल-पैदल थाने लेकर पहुंची। बीच सड़क पर महिलाओं के बीच हो रहे इस ड्रामे के वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिए। थाना परिसर में भी आधे घंटे से ज्यादा देर तक महिलाओं का ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला कुछ भी सुनने तैयार नहीं हुई।

- यहां शादी से मना करने पर युवती को पीटा

छानबीला थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय युवती ने गोपालगंज थाना पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि जिला न्यायालय के बाहर चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले यादव कॉलोनी निवासी धु्रव मिश्रा से करीब एक साल पहले मेरी शादी की चर्चा चली थी, लेकिन मेरे परिजनों ने शादी के लिए मना कर दिया। शादी की मनाही के बाद ध्रुव मिश्रा एक-दो बार मेरे गांव आया था और मेरे पिताजी को शादी के लिए मनाता रहा, लेकिन पिताजी बोले कि हमें पढ़ा-लिखा लड़का चाहिए है। धु्रव इसी बात को लेकर बुराई माने बैठा था। पीडि़ता ने बताया कि बुधवार शाम को जब मैं अपनी मां के साथ जिला न्यायालय स्टांप लेने गई तो धु्रव ने हम लोगों को देख लिया और पास में आकर गालियां देने लगा। वह बोल रहा था कि तुम शादी के लिए हां क्यों नहीं बोल रही हो। युवती ने जब बोला कि मुझे तुमसे शादी नहीं करनी है तो वह आग बबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने युवती को पहले चांटे मारे और इसके बाद मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे पूरे जबड़े में सूजन है। मारपीट देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी वहां से भाग गया।

पीडि़ता ने बताया कि बुधवार शाम को जब मैं अपनी मां के साथ जिला न्यायालय स्टांप लेने गई तो धु्रव ने हम लोगों को देख लिया और पास में आकर गालियां देने लगा। वह बोल रहा था कि तुम शादी के लिए हां क्यों नहीं बोल रही हो। युवती ने जब बोला कि मुझे तुमसे शादी नहीं करनी है तो वह आग बबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने युवती को पहले चांटे मारे और इसके बाद मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे पूरे जबड़े में सूजन है। मारपीट देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी वहां से भाग गया।