8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल (14 से 20 मार्च 2022): इस सप्ताह 4 राशियों पर देवी लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, बदलेगी तकदीर

Weekly Horosocpe 2022: वृषभ राशि: ये सप्ताह आपके लिए खास रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। देवी लक्ष्मी की कृपा इस पूरे हफ्ते आप पर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

2 min read
Google source verification
horoscope, rashifal, weekly horoscope, weekly rashifal, march rashifal 2022, राशिफल, aries zodiac, Taurus zodiac, mesh rashi,

राशिफल (14 से 20 मार्च 2022): इस सप्ताह 4 राशियों पर देवी लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, बदलेगी तकदीर

Weekly Rashifal 2022: मार्च महीने का तीसरा सप्ताह 14 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सप्ताह हिंदू धर्म के लोगों का बड़ा त्योहार होली (Holi 2022) मनाया जाएगा। होली 18 मार्च दिन शुक्रवार को पड़ रही है। इसी के साथ ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव इस दौरान राशि बदलेंगे। 15 मार्च को सूर्य ग्रह कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसके अलावा शनि मकर राशि में रहेंगे। वहीं बुध कुंभ तो मंगल और शुक्र मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में गोचर रहेंगे। जानिए ये सप्ताह किन राशि वालों की किस्मत बदलने वाला साबित होगा।

वृषभ राशि: ये सप्ताह आपके लिए खास रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। देवी लक्ष्मी की कृपा इस पूरे हफ्ते आप पर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पिछले समय में किए गए प्रयासों को इस हफ्ते काफी शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि: इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे जातकों के लिए ये समय काफी शुभ साबित होगा। सरकार से आपको लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी समय शुभ है। बिजनेस में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन राशि: इस सप्ताह आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। यात्रा से भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ने लिखने वाले बच्चों के लिए भी ये सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: सूर्य देव 30 दिन तक मीन राशि में रहेंगे स्थित, 4 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, धन में होगी वृद्धि