
आज के दौर में पैसों की चाहत हर व्यक्ति को होती है और सभी पैसा कमाने के लिये कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन अगर आपकी मेहनत के बाद भी आपको बहुत सी मुश्किलें आ रही है आर्थिक संपन्न होने में या फिर पैसा आपके पास नहीं टिकता तो आप स्थायी लक्ष्मी पाने के लिये कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। इन उपायों के माध्यम से आप धन प्राप्ति की सभी परेशानियां दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या करें उपाय...
- जिस घर में हर प्रति शक्रवार को श्री सुक्त या लक्ष्मीसुक्त का पाठ होता है उस घर में हमेशा ही स्थायी लक्ष्मी का वास होता है। वहां कभी धन की कमी नहीं होती।
- अगर घर में कोई बाधा या नकारात्मकता है जिसके कारण आपको अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है तो घर में कंडे के उपले को जलाकर उसपे लोबान रखकर माहीने में दो बार उसका धुंआ पूरे घर में घुमाएं।
- नियमित रूप से गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ में सादा जल चढ़ाएं और उसमें घी का दीकत जलाएं आपको आर्थिक रुप से संपन्नता आएगी।
- वास्तु के अनुसार घर में समुद्री नमक से पोछा लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और स्थायी लक्ष्मी का वास होता है।
- हर अमावस्या के दिन घर की सफाई करें और पूर्वजों के नाम की धूप देकर पांच अगरबत्ती जलाएं, रुके कार्य जल्द पूर्ण होने लगेंगे।
- प्रत्येक पूर्णिमा को कंडे के उपले को जलाकर किसी मंत्र से 108 बार आहुति से धार्मिक भावना उत्पन्न होती है।
Published on:
17 Feb 2020 05:44 pm
