18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की का चेहरा नहीं, इस चीज को देखकर चूने अपना जीवन साथी

लड़की को चेहरा नहीं इस चीज को देखकर चूने अपना जीवन साथी

2 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

Jun 25, 2018

samudra shastra

लड़की को चेहरा नहीं इस चीज को देखकर चूने अपना जीवन साथी

समुद्रशास्‍त्र में शारीरिक अंगों की बनावट और रुप रेखा को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्त्री - पूरूष के भाग्य, गुण और जीवन से संबंधित अनेक बातें जानी जा सकती हैं । समुद्रशास्‍त्र के अनुसार अगर कोई युवक विवाह के लिए लड़की की तलाश कर रहा हो या लड़की देखने जा रहा हो तो शादी से पूर्व केवल लड़की का चेहरा देखकर ही उसे पंसद ना करें बल्कि उनके हाथ व पैरों की उंगल‌ियों पर भी गहराई से जरुर ध्यान दें, क्योंकि लड़कियों की उंगलियों की बनावट खोल सकती हैं आपकी बंद क‌िस्मत के सभी ताले, साथ ही योग्य जीवनसाथी का चुनाव करने से पहले ही आप उसके व्यक्तिव के बारे में बहुत कुछ जान भी सकते हैं ।

शास्त्रों में उल्लेख आता हैं कि भगवान शंकर के जेष्ट पुत्र कुमार कार्त‌िकेय ने योग्य व संस्कारित कन्याओं के कुछ ऐसे गुण बताएं हैं. जो किसी भी कन्या में हो तो वह सौभाग्यशाली, भाग्यवान, शुभ और मंगलप्रद होती हैं, एवं ऐसी कन्या का विवाह जिस किसी पुरूष और परिवार में होता है तो उनके जीवन में सुख समृद्धि सदैव बनी रहती हैं ।

1- समुद्रशास्‍त्र के अनुसार गोल और लंबी उंगलियों वाली लड़कियां बहुत सौभाग्यशाली होती हैं । शादी के बाद यह अपने पति के जीवन में सुख सौभाग्य लेकर आती हैं ।
2- जिन लड़कियों की चिकनी, गांठ रहित और सीधी उंगलीयां होती हैं उनका वैवाहिक जीवन सबसे सफल व सुखद माना जाता हैं, अक्सर ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति को वश में कर लेती हैं ।


3- जिन लडकियों की उंगलियां छोटी होती है वे अधिक खर्चीले स्वभाव की होती हैं, और ऐसी लड़कियां को जीवन में अनेक बड़ीं बड़ीं कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता हैं ।
4- समुद्रशास्‍त्र कहता है कि जिस लड़की के च‌िकने, गोल, उठे हुए और तांबे जैसे रंग वाले नाखून होते हैं वे मंगल की ***** होती हैं ।

5- समुद्रशास्‍त्र लड़कियों के पैरों को उनके शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग मानता हैं । ज‌िन लड़कियों के पैरों के तलवे लाल, कोमल और च‌िकने होते हैं, वे अपने पति के घर आते ही माता महालक्ष्मी जैसी सौभाग्यशाली होती है ।


6- समुद्रशास्‍त्र कहता है की जिन लड़कियों की उंगलियां सामान्य से अधिक लंबी होती हैं ऐसी लड़कियों पर हमेशा बहुत सोच-समझ कर ही विश्वास करना चाहिए, संभव हो तो ऐसे लड़रकियों के साथ विवाह करना बड़ा कष्य कारक माना जाता है।


7- जन लड़िकयों की उंगलियां कोमल और आपस में सटी हुई होती हैं ऐसी लड़कियां जन्म से ही विशिष्ट गुणों की धनी होती हैं, इनका विवाह जिस भी परिवार में होता हैं वहां का वातावरण खुशियों से भर जाता हैं ।