
घर के मुखिया कि लंबी उम्र के लिए सही धातु और सही दिशा में रखें कछुआ
फेंग शुई के अनुसार घर में कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिन्दू घर्म के अनुसार कुछुए को भगवान विष्णु का रुप माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की जिस घर में कछुआ होता है उस घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसको घर में रखने से सुख-समृद्धि और घर, ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है आती है। साथ ही इसे घर में रखने से घर के मुखिया कि आयु भी लंबी होती है। बस ध्यान रहे की यह सही दिशा में रखा हो वरना गलत दिशा में रखने से परिणाम अशुभ ही होते हैं। आइए पहले जानते हैं किस दिशा में रखना चाहिए चमत्कारी कछुए को इसके बाद जानेंगे इससे होने वाले लाभ के बारे में।
किस दिशा में रखने से होते हैं क्या फायदे
जाएगा।
1. अगर इसे घर के नॉर्थ सेंटर में रखा जाए तो यह परिवार के मुखिया की आयु बढ़ाता है।
2. वहीं यदि अगर आप इसे अपने घर के प्रवेश पर रखते हैं तो इससे आपके घर में शांति बनी रहती है।
3. इसे मुख्य दरवाजे पर रखने से घर में नकारात्मक उर्जा नहीं आती।
4. पूर्व दिशा में इसको रखने से घर के सदस्य स्वस्थ्य रहते हैं, व सभी की सेहत अच्छी रहती है।
5. इसे दक्षिण-पूर्व में रखने से घर में पैसे आते हैं।
अलग-अलग धातुओं का कछुआ रखने से होते हैं अलग-अलग लाभ
धन प्राप्ति के लिए : कछुआ रखने से धन की प्राप्ति होती है। जिसको धन संबंधी परेशानी होती है उसे क्रिस्टल वाला कछुआ रखने से लाभ होगा।
सदस्यों की बीमारियों के लिए : घर में कछुआ रखने से परिवार के मुखिया की उम्र लंबी होती है। अगर घर में आए दिन किसी न किसी तरह की बीमारियां होती रहती है तो इससे बचने के लिए घर में मिट्टी का बना कछुआ रखना सबसे अच्छा माना जाता है।
नौकरी और परीक्षा में सफलता के लिए : कछुआ बहुत शुभ माना जाता है। और आजकल बच्चों के साथ-साथ बड़े भी अपनी नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए आए दिन परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं, ऐसे में पीतल का बना कछुआ आपको सफलता पाने में मदद करेगा।
गृह क्लेश खत्म करने के लिए : यदि घर के सदस्यों में आए दिन लड़ाई-झगडे होते रहते हैं तो घर में 2 कछुओं का जोड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच चल रहे आपसी मदभेद दूर हो जाएंगे और प्यार बढ़ने लगेगा।
व्यापार संबंधित परेशानियों के लिए : नया व्यापार शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी को कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसी के साथ यदि बिजनेस या ऑफिस में लगातार हो रहे नुकसान को रोकने के लिए मेटल का कछुआ रखना चाहिए।
संतान प्राप्ति के लिए : जिस घर में संतान ना हो या जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हों उन्हें एक खास प्रकार का कछुआ जिसकी पीठ पर बच्चे कछुए भी हों, इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना चाहिए।
Published on:
20 May 2018 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
