
इंदौर. आइडीए की बजट बैठक 30 मार्च को होने जा रही है। पिछले साल करीब 1400 करोड का बजट था, लेकिन इस बार इससे कम राशि का रहेगा। इसमें चंदननगर चौराहे पर 48 करोड़ खर्च कर ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सिंहस्थ को देखते हुए एमआर-10 का ब्रिज, एमआर-12 सड़क के लिए राशि आवंटित की जाएगी ताकि काम जल्दी हो सके।
अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद बजट बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें सिंहस्थ को देखते हुए कई प्रस्ताव रखे जाने हैं। आइडीए की एमआर-11 व एमआर-12 सड़क काफी समय से प्रस्तावित है। एमआर-12 में एक बड़ी बस्ती बाधक है, जिसमें एक हजार से ज्यादा आवास हटाए जाने हैं। इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के तहत बनाई जाने वाली बिल्डिंग में स्थान देने का प्रस्ताव लाने की तैयारी है। सिंहस्थ को देखते हुए दोनों मेजर सड़कों का निर्माण पूर्ण करना आइडीए का लक्ष्य है। आइडीए के पास विकास कार्य करने के लिए काफी बजट है, जिसके तहत कई स्थानों पर ओवर ब्रिज बनाने का फैसला हो सकता है। आइडीए ने सड़क सुरक्षा समिति से प्रस्ताव मांगे हैं। पीपल्याहाना से बायपास को जोड़ने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के पुराने प्रस्ताव को बैठक में रखा जा सकता है।विधायक ने दिया राजीव गांधी चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव
आइडीए ने ट्रैफिक की परेशानी को देखते हुए चंदननगर चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाने का फैसला लिया है, जिसका प्रस्ताव बैठक में रहेगा। ब्रिज बनाने और अंदरूनी पाइप लाइनों को शिफ्ट करने में करीब 48 करोड़ रुपए खर्च प्रस्तावित है। फैसले के बाद टेंडर जारी कर दिया जाएगा। विधायक मधु वर्मा ने ट्रैफिक की परेशानी को देखते हुए राजीव गांधी चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया है। यहां आइडीए की एमआर-3 योजना पहले से ही प्रस्तावित है, जो पूरी नहीं हो पा रही है। हालांकि, अभी इस ब्रिज को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। आइडीए को सड़क सुरक्षा समिति के प्रस्ताव का इंतजार है।
Published on:
29 Mar 2026 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
