29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम का कैश रैक टूट जाता तो 19 लाख रुपए ले भागते लुटेरे

किशनगढ़ के जामा मस्जिद के पास स्थित एटीएम लूटने के प्रयास नाकाम,कैश लूटने पर असफल रहने पर गुस्से में सीसीटीवी कैमरे तोडक़र ले भागे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 1 Jun 2019, 2:25 AM IST

If the cash rack of ATM broke, then Rs 19 lakh would be robbed

एटीएम का कैश रैक टूट जाता तो 19 लाख रुपए ले भागते लुटेरे

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर). लुटरे एटीएम से नकदी लूटने के इरादे से आए थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसकी वजह यह रही कि एटीएम का ऊपरी हिस्सा तोडऩे के बाद लुटेरे कैश रैक तोडऩे में कामयाब नहीं हो पाए। यहां मुख्य चौराहे के पास जामा मस्जिद समीप बदमाशों ने एसबीआई के एटीम में तोड़-फोड़ कर नकदी लूटने का प्रयास किया, लेकिन नोटों से भरी रैक नहीं टूटी। इसके चलते 19 लाख 15 हजार 200 रुपए बच गए। वारदात के समय एटीएम कक्ष पर गार्ड तैनात नहीं था। मदनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा गार्ड के घर जाने के बाद वारदात

मदनगंज थाने के एएसआई अमरसिंह ने बताया कि एटीएम पर गार्ड हनुमान प्रजापत तैनात है। गुरुवार रात तबीयत खराब होने पर वह रात १ बजे घर चला गया। उसे शुक्रवार सुबह ६ बजे एटीएम टूटने की जानकारी मिली। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मौके पर एटीएम का ऊपरी हिस्सा जमीन पर पड़ा हुआ था। एटीएम का नोटों से भरे रैक को चोरों ने तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। एसबीआई के टैक्निशियन रवि कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

गश्त के बावजूद भी वारदात

मदनगंज थाना पुलिस का कहना है कि गुरुवार रात गश्त जारी थी। गश्ती दल ने मुख्य चौराहे से लेकर हाउसिंग बोर्ड राजारेड़ी तक कई बार चक्कर लगाए। उन्होंने बताया कि पूरा चक्कर लगाकर वापस लौटने में एक घंटे का समय लगता है, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होगा।

नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला

किशनगढ़ में चोरियों की वारदातों का सिलसिला थम नहीं ले रहा है। चोर कभी मदनगंज तो कभी गांधीनगर थाना क्षेत्र को अपना निशाना बना रहे हैं। इसमें मुख्य बात यह है कि अभी तक एक भी मामला उजागर नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

आज तक नहीं पता चला एटीएम चोरों का

अजमेर रोड कृष्णापुरी के सामने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ८.५२ लाख रुपए से भरे एटीएम को जनवरी २०१८ में लुटेरे उठा ले गए थे। लुटेरों ने पहले पिकअप चुराई और उसी में एटीएम लेकर भाग गए। पुलिस ने एटीएम का खाली हिस्सा और पिकअप तो बरामद कर ली, लेकिन आज तक चोर और नकदी का अभी तक पता नहीं चला। इसी प्रकार मकराना चौराहे पर वर्ष २०१२ में एटीएम को उखाडक़र ले जाने की घटना हो चुकी है, हालांकि पुलिस ने आरोपितों को पकड़ भी लिया और उन्हें जेल भी भेज दिया गया। इसी प्रकार मार्बल एरिया क्षेत्र में एटीएम चोरी का असफल प्रयास हुआ था।