इसी कड़ी में भाजपा के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जो दिवंगत फिरोज गांधी के पोते हैं, बजट तैयार करने वालों सहित सभी की जाति पर सवाल उठाते हैं, जातियों की संख्या और उनकी पहचान पूछते हैं। वहीं, अगर कोई उनकी जाति के बारे में पूछता है, तो कांग्रेस इसे अपना अपमान मानती है।