14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन महीने में इन 4 राशियों पर भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान, बनेगा हर काम, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

Sawan 2022: धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस महीने शिव जी धरती पर ही वास करते हैं। जानिए ये श्रावण मास किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
sawan month, sawan 2022, sawan month 2022 date, sawan 2022 start date, sawan 2022 start and end date, सावन 2022

सावन महीने में इन 4 राशियों पर भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान, बनेगा हर काम, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

Sawan Month 2022: इस साल सावन महीने की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है और इसकी समाप्ति 12 अगस्त को होगी। भगवान शिव के भक्तों के लिए ये महीना बेहद खास होता है। श्रावण मास में भक्त विधि विधान भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस महीने शिव जी धरती पर ही वास करते हैं। जानिए ये श्रावण मास किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मेष राशि: इस राशि वालों की हर मनोकामना पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के आसार हैं। अपनों का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। धन की कमी नहीं रहेगी। यात्रा से धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये महीना खुशियों से भरा साबित होगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से करियर में खूब तरक्की हासिल करेंगे।

कर्क राशि: भगवान शिव की कृपा से आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। बिजनेस वालों को भी लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी पाने का भी सपना पूरा हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। कार्यस्थल पर आप अपने अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि: नौकरी में पदोन्नति के आसार रहेंगे। सैलरी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जो जातक फ्रेशर्स हैं उन्हें भी मनचाही नौकरी प्राप्त होने की उम्मीद है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। इस समय लाभ प्राप्त करने के आपको ढेरों अवसर प्राप्त होते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: शनिवार के दिन करें ये 2 काम आजीवन बनी रहेगी शनि की कृपा, खूब करेंगे तरक्की

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग