11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल गंगा संवर्धन अभियान : लोगों ने किया श्रमदान, बहने लगी अमरतिया नाले की रुकी जलधारा

जल गंगा संवर्धन अभियान

2 min read
Google source verification
जल गंगा संवर्धन अभियान

जल गंगा संवर्धन अभियान

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पाली जनपद पंचायत के ग्राम चौरी में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, डीएफओ विवेक सिंह, एसडीएम टी आर नाग अपने कंधों पर कुदाली एवं फावडा लेकर अमरतिया नाले में श्रमदान करने पहुंचे। उनके साथ ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर श्रमदान किया। महिलाओ ने भी हिस्सा लिया और गीत गाकर श्रमवीरों का उत्सा्ह वर्धन किया। श्रमदान के बाद नाले की तस्वीर बदल गई।
महिलाओं ने कलश के साथ, ग्रामीणों ने बैण्ड बाजे के साथ स्वागत किया, ग्रामीणों के साथ दल अमरतिया नाले की सफाई में जुट गया, सैकड़ों महिला, पुरूष तथा युवाओं ने घण्टों श्रमदान किया। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह दिख रहा था, वे श्रमदान के दौरान जल संरक्षण के गीत भी गा रही थी। विदित हो कि अमरतिया नाला चौरी ग्राम की जीवन रेखा है, गांव तीन ओर से नाले से घिरा हुआ है, खेतों की सिंचाई हो या शादी, विवाह या मृत्यु के अवसर पर होने वाले धार्मिक संस्कार सब यही संपन्न होते हैं। इतना ही नहीं जवारे आदि का विसर्जन या दीपदान के कार्यक्रम भी यही सम्पन्न होते हैं।
लगातार श्रमदान के बाद नाले की रूकी धार बह चली, ग्रामीणों में खुशी की लहर दिखने लगी, ग्रामीणों ने लगातार नाले की सफज्ञई का संकल्प लिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल के महत्व से अवगत कराया तथा गांव के कुएं, तालाब की सफाई की समझाइश दी। कलेक्टर ने चौरी ग्राम में नल जल योजना का निरीक्षण किया तथा पीएच ई विभाग को पूरे गांव में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की समझाइश दी। भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक स्थल सीतामढ़ी, दशरथ घाट, जोहिला फाल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत कुवंर कन्हाई, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिक अमित शाह, डी पी सी सुशील मिश्रा, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, के जी पाण्डेय, राजू गुप्ता, पंचायत समन्वयक चनपुरिया, उपयंत्री, पंचायत सचिव विनोद गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान किया।